

90 के दशक से अपनी आवाज के दम पर लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाले शानदार सिंगर लकी अली आज 65 वर्ष के हो गए हैं।
Image Source : Designलकी अली ने बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने दिए हैं।उनकी आवाज कानों में रस घोल देती थी।
Image Source : Designलकी भले ही अब बॉलीवुड से दूरी बना चुके हैं, लेकिन आज भी सिंगर अपने गानों की वजह से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं।
Image Source : Instagramबता दें कि लकी अली बॉलीवुड एक्टर महमूद अली के बेटे हैं। महमूद के आठ बच्चे हुए, जिनमें लकी अली दूसरे नंबर के हैं।
Image Source : Instagramलकी अली के खानदान के अधिकतर लोग फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते थे। मीना कुमारी उनकी मौसी थीं, जबकि मीनू मुमताज रिश्ते में लकी की बुआ लगती थीं।
Image Source : Instagramअपने गानों से दिल जीतने का हुनर रखने वाले लकी अली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। सिंगर की लव लाइफ काफी उथल-पुथल भरी रही है।
Image Source : Instagramलकी अली ने तीन-तीन शादी कीं थीं, लेकिन इसके बावजूद भी वो 65 की उम्र में अपनी जिंदगी अकेले ही बिता रहे हैं।
Image Source : Instagramउन्होंने सबसे पहले मेघन जेन को अपनी बेगम बनाया। फिर दोनों अलग हो गए। इसके बाद लकी अली की जिंदगी में अनहिता की एंट्री हुई, लेकिन कुछ समय बाद यह रिश्ता भी टूट गया।
Image Source : Designदो-दो बार दिल टूटने के बाद लकी अली ने तीसरी बार ब्रिटिश मॉडल केट एलिजाबेथ से दिल लगाया। हालांकि,ये रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं टिका।
Image Source : Designफिलहाल लकी अली इन दिनों बाॅलीवुड से दूर गोवा में फकीरी वाली जिंदगी बिताते हैं। वहीं अब लकी का लुक भी पहले के मुकाबले काफी बदल चुका हैं।
Image Source : Designलकी की पहले की तस्वीरों को देखने के बाद अब आप उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देख उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे।
Image Source : Designहैंडसम हंक दिखने वाले ये सिंगर अब किसी फकीर से कम नहीं लगते हैं।
Image Source : DesignNext : 47 साल की उम्र में भी बेहद हसीन दिखती हैं 'कृष्णा कॉटेज' की ये एक्ट्रेस, अदाएं देख हो जाएंगे 'खल्लास'!