

आगरालीक्स आगरा में शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, डायना पेंटी ने रैंप पर कैटवॉक किया। वेडिंग डायरी इवेंट में एक्ट्रेसेस ने रैंप पर खूबसूरती का जलवा बिखेरा।
Image Source : Designसबसे पहले बात करते हैं शो की स्टापर की जो कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रहीं। 40 की उम्र पार कर चुकी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने रैंप पर वॉक किया तो अदाकारा की फिटनेस से लेकर कपड़ों को फ्लॉन्ट करने का तरीका तक हर किसी को अपना दीवाना बना गया।
Image Source : Designशिल्पा लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहने किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही थीं।
Image Source : Designवहीं इसके साथ उन्होंने जूलरी में डायमंड शेप्ड मांगटीका और हाथ में चूड़ियां पहनी थीं, जो उनके लुक को पूरी तरह से कंप्लीट कर रहा था।
Image Source : Designअब बात करते है मलाइका मलाइका अरोड़ा की, जब मलाका रैंप पर उतरीं तो उनके लुक को देखकर हर किसी की नजरें टिकीं रह गईं। एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक पर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई।
Image Source : Designमलाइका अरोड़ा ज्यादातर बोल्ड लुक्स में नजर आती हैं, ऐसे में उनके फैंस को एक्ट्रेस का ट्रैडिशनल लुक काफी पसंद आ रहा है।
Image Source : Designडायना पेंटी भी लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने ग्रे कलर का लहंगा पहना हुआ था। साथ ही इसकी मैचिंग की जूलरी भी कैरी की हुई थी।
Image Source : Designवहीं 'द नाइट मैनेजर' की अभिनेत्री शोभिता धुलिपला भी रैंप पर अपनी खूबसूरती भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही थीं।
Image Source : DesignNext : सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस का जश्न मनाने पहुंचे शाहरुख,सलमान,आमिर.. गिले शिकवे भूल ये सितारे भी हुए पार्टी में शामिल