

राजकुमार हिरानी की फिल्म '3 इडियट्स' लोगों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में नजर आ चुके रणछोड़ दास, फरहान कुरैशी, चतुर रामलिंगम और राजू रस्तोगी के किरदार आज भी लोगों के बीच चर्चा में हैं।
Image Source : Instagram'3 इडियट्स' में एक और किरदार ऐसा देखने को मिला, जिसका नाम सुन आपकी आंखों के सामने उसका मासूम सा चेहरा आ जाएगा।
Image Source : Instagramहम बात कर रहे हैं राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनीं '3 इडियट्स' के सेंटीमीटर की, जिनका किरदार भी फिल्म में उनके स्क्रीन नाम की तरह ही बेहतरीन था।
Image Source : Instagramफिल्म में सेंटीमीटर का किरदार निभा कर दुष्यंत वाघ ने दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली। दुष्यंत को लोग आज भी सेंटीमीटर के नाम से बुलाते हैं जो अब पूरी तरह से बदल चुके हैं।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर दुष्यंत के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। फिल्मों के अलावा वह कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।
Image Source : Instagramदुष्यंत ने फिल्म 'तेरा मेरा साथ रहे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन के छोटे भाई का किरदार निभाया था, लेकिन असली पहचान सेंटीमीटर से मिली।
Image Source : Instagramबीते सालों में दुष्यंत वाघ के लुक में भी काफी बदलाव आया है। अब वो पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। वह सोशल मीडिया पर आज भी अपने फैंस को उनकी लाइफ से जुड़ी हर-छोटी बड़ी अपडेट देते रहते हैं।
Image Source : Instagramदुष्यंत वाघ इन दिनों टीवी जगत में धमाका कर रहे हैं। दुष्यंत आखिरी बार 'कस्तूरी' में नजर आए थे।
Image Source : InstagramNext : जिस फिल्म को लेकर धनुष से छिड़ा है विवाद, उसी से शुरू हुई थी नयनतारा-विग्नेश शिवन की लव स्टोरी