

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की नई तस्वीरें तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उनके हुसैन का जलवा देखने को मिल रहा है।
Image Source : Instagram/@shweta.tiwariश्वेता तिवारी अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। श्वेता तिवारी ने अब इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagram/@shweta.tiwariइन तस्वीरों में श्वेता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका वेस्टर्न लुक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और उनका ये लुक सभी को बहुत पसंद आ रहा है।
Image Source : Instagram/@shweta.tiwariतस्वीरों में श्वेता तिवारी पिंक कलर की प्रिंटेड ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं।
Image Source : Instagram/@shweta.tiwariहर एक तस्वीर में श्वेता तिवारी बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इस लुक में एक्ट्रेस काफी एलीगेंट और क्लासी दिख रही है।
Image Source : Instagram/@shweta.tiwariवहीं इस लुक के साथ श्वेता तिवारी ने अपने मेकअप को काफी मिनिमल रखा है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Image Source : Instagram/@shweta.tiwariबता दें कि श्वेता 26 साल से एक्टिंग दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने कई टीवी शोज, फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था।
Image Source : Instagram/@shweta.tiwariश्वेता तिवारी ने बिग बॉस 4 और कॉमेडी सर्कस का नया दौर जैसे रियलिटी शो भी जीते हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है।
Image Source : Instagram/@shweta.tiwariNext : CID के इंस्पेक्टर अभिजीत ने दोबारा रचाई शादी, सफेद शेरवानी में बने दूल्हा, पत्नी संग तस्वीरें वायरल