

आदित्य श्रीवास्तव को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। वह कई फिल्मों और सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।
Image Source : Instagram/@adityasrivastavaofficial2फिल्मों से लेकर सीरियल्स में काम कर चुके आदित्य को सीआईडी में उनके किरदार इंस्पेक्टर अभिजीत के लिए जाना जाता है। इन दिनों अब आदित्य श्रीवास्तव अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
Image Source : Instagram/@adityasrivastavaofficial2आदित्य की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनमें वह दूल्हा बने नजर आ रहे हैं और उनके बगल में लाल जोड़ा पहने उनकी दुल्हनिया खड़ी हैं।
Image Source : Instagram/@panjabi.billboardआदित्य श्रीवास्तव की ये तस्वीरें उनके वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की हैं, जिन्हें उन्होंने बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया और इसे यादगार बना दिया।
Image Source : Instagram/@panjabi.billboardआदित्य 2003 में मानसी श्रीवास्तव के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और हाल ही में दोनों ने अपनी 22वीं एनिवर्सरी का जश्न मनाया वो भी बेहद यूनिक अंदाज में।
Image Source : Instagram/@panjabi.billboardआदित्य और उनकी पत्नी अपनी वेडिंग एनिवर्सरी में दूल्हा-दुल्हन की तरह सजे थे और एक-दूसरे का हाथ थामकर दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच एंट्री ली।
Image Source : Instagram/@panjabi.billboarसीआईडी के इंस्पेक्टर अभिजीत और उनकी रियल लाइफ पत्नी मानसी को दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में देखकर कुछ को तो लगा कि वह दोबारा शादी कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दोनों ने इस तरह सज-धजकर अपना खास दिन सेलिब्रेट किया।
Image Source : Instagram/@panjabi.billboardबता दें, 2003 में शादी के बंधन में बंधे आदित्य श्रीवास्तव और मानसी के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम आरुषि और आद्विका हैं।
Image Source : Instagram/@panjabi.billboardNext : अजय देवगन के ऑन स्क्रीन बेटे भाविन भानुशाली की हुई शादी, दुल्हन संग पोस्ट की तस्वीरें