

तीन महीने पहले तमिल अभिनेता विशाल कृष्ण रेड्डी ने शादी का ऐलान किया था। उनकी शादी की खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं थी।
Image Source : @saidhanshika/Instagram47 साल के एक्टर शादी के लिए राजी हो गए हैं, ये सुनते ही फैंस उछल पड़े थे। अब जल्द ही वो अपनी लेडी लव के साथ सात फेरे लेंगे।
Image Source : @saidhanshika/Instagramदोनों के रिश्ते पर अब सगाई की मुहर भी लग चुकी है। विशाल कृष्ण रेड्डी ने शादी के लिए 12 साल छोटी एक्ट्रेस को हमसफर के रूप में चुना है।
Image Source : @saidhanshika/Instagramये हसीना कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस साई धनशिका है। साई धनशिका काफी खूबसूरत हैं और दोनों की जोड़ी काफी जत रही हैं।
Image Source : @saidhanshika/Instagram35 साल की एक्ट्रेस साई धनशिका ने विशाल से आज यानी 29 अगस्त को सगाई की है। इसकी झलकियां भी सामने आई हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं।
Image Source : @saidhanshika/Instagramदोनों ने मई में चेन्नई में आयोजित ‘योगी दा’ फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की और यह खुशखबरी सबके साथ साझा की थी।
Image Source : @saidhanshika/Instagramधनशिका ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने डेटिंग शुरू की है।
Image Source : @saidhanshika/Instagramदोनों ने पहले ही तय कर लिया था कि विशाल के जन्मदिन के मौके पर दोनों अपने इस रिश्ते को और गहरा करेंगे।
Image Source : @saidhanshika/InstagramNext : TRP में 'ये रिश्ता क्या...' और 'सास भी कभी बहू थी 2' नहीं, इस सीरियल ने धांसू कहानी से मारी बाजी