एक ही OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं दहशत से भरी ये साउथ फिल्में, सस्पेंस के साथ मिलेगा तगड़ा रोमांच

एक ही OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं दहशत से भरी ये साउथ फिल्में, सस्पेंस के साथ मिलेगा तगड़ा रोमांच

Image Source : Instagram

पिछले कुछ सालों में दर्शकों के बीच दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ा है। इसी का नतीजा है कई साउथ फिल्मों को बॉलीवुड से भी बेहतर ओपनिंग मिली और बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की।

Image Source : Instagram

अगर आप भी साउथ फिल्मों के शौकीन हैं तो चलिए आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद कुछ शानदार साउथ फिल्मों के बारे में बताते हैं।

Image Source : Instagram

इरूल- पुष्पा 2 फेम फहाद फासिल की मिस्ट्री-थ्रिलर 'इरूल' 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सस्पेंस के साथ-साथ जबरदस्त रोमांच का भी तड़का है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आसानी से देखी जा सकती है।

Image Source : Instagram

कापा- 2022 में रिलीज हुई इस एक्शन-थ्रिलर में पृथ्वीराज सुकुमारन, आसिफ अली और अपर्णा बालमुरली जैसे कलाकार हैं। ये फिल्म भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Image Source : Instagram

साइको- उदयनिधि स्टालिन, नित्या मेनन और अदिति राव हैदरी स्टारर साइको 2020 में रिलीज हुई थी, जो नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। फिल्म की कहानी एक साइको किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो क्रूरता के साथ उनकी हत्या कर देता है।

Image Source : Instagram

इरट्टा- 2023 में रिलीज हुई इरट्टा साउथ की बेस्ट सस्पेंस-थ्रिलर्स में से एक है, जिसकी कहानी ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत और दो जुड़वा भाईयों के इर्द-गिर्द घूमती है।

Image Source : Instagram

जन गण मन- साल 2022 में रिलीज हुई इस थ्रिलर फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजरामूदु लीड रोल में दिखाई दिए थे। आईएमडीबी पर तो इस फिल्म को 8.4 रेटिंग मिली है।

Image Source : Instagram

नाइट ड्राइव- अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर के शौकीन हैं तो रोशन मैथ्यू, एना बेन और श्रीविद्या स्टारर नाइट ड्राइव देख सकते हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और आईएमडीबी पर इसे 6.7 रेटिंग मिली है।

Image Source : Instagram

इराइवन- जयम रवि, नयनतारा और राहुल बोस स्टारर 'इराइवन' की कहानी भी एक साइको किलर के इर्द-गिर्द घूमती है। ये क्राइम-थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों में शानदार साबित हुई थी और अब नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

Image Source : Instagram

Next : 'गदर 2' फेम अमीषा पटेल की शूटिंग के दौरान सनी देओल ने बचाई थी जान