

हम आपको 5 ऐसी सीरीज और फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसने इनमें काम करने वालों को एक्शन स्टार बना दिया। इतना ही नहीं ये एक्ट्रेसेज हीरो पर भी भारी पड़ीं।
Image Source : Instagramइन सीरीज और फिल्मों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। एक्ट्रेसेज ने इनमें अलग-अलग किरदार से अपनी छाप छोड़ी।
Image Source : Instagramविशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित, '7 खून माफ' एक ऐसी महिला की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिसने प्यार के लिए कई लोगों की जान ले ली। नेटफ्लिक्स की इस हिट फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास का अलग ही अंदाज देखने को मिला था।
Image Source : Instagramतापसी पन्नू को फिल्म 'मुल्क' से जबरदस्त नेम फेम मिला था। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित 2018 की इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Image Source : Instagram'काफिर' सोनम नायर द्वारा निर्देशित एक टीवी सीरीज के रूप में रिलीज हुई थी। 2019 का यह शो पीओके की एक महिला की कहानी पर है जिसे LOC के भारतीय हिस्से में आने के बाद आतंकवादी होने के संदेह में बंदी बना लिया जाता है। दीया मिर्जा ये सीरीज आप जी5 पर देख सकते हैं।
Image Source : Instagramराधिका आप्टे की 'मिसेज अंडरकवर' पर जी5 पर देख सकते हैं। अनुश्री मेहता की फिल्म में, एक्ट्रेस एक स्पेशल अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाती है।
Image Source : Instagramनेटफ्लिक्स की 'दिल्ली क्राइम' का पहला सीजन निर्भया गैंग रेप से इंस्पायर्ड था जबकि दूसरा सीजन चड्डी बनियान गैंग के क्राइम पर बेस्ड था। दोनों ही मर्डर मिस्ट्री को लेडी डीसीपी बहुत ही समझदारी से सुलझाती है।
Image Source : Instagramक्राइम थ्रिलर 'सास, बहू और फ्लेमिंगो' में डिंपल कपाड़िया, इशा तलवार, अंगिरा धरा और राधिका मदान लीड रोल में हैं। सीरीज में इन सभी महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा स्ट्रॉन्ग दिखाया गया है। इसे आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Image Source : Instagramसुष्मिता सेन ने 'आर्या' के जरिए कमबैक किया और जिओ हॉटस्टार पर तहलका मचा दिया। इसके तीन सीजन आ चुके हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।
Image Source : InstagramNext : पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रेया घोषाल ने भी कैंसिल किया अपना शो