

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' के निर्माताओं ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म का ट्रेलर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।
Image Source : Instagram/@penmoviesइस एक्शन ड्रामा फिल्म का 3 मिनट 22 सेकंड का ट्रेलर 2 अगस्त 2025 की शाम लगभग 7 बजे रिलीज किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
Image Source : Instagram/@penmoviesफिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म के कलाकारों की भी अब काफी चर्चा हो रही है, खासतौर पर आमिर खान के लुक की।
Image Source : Instagram/@penmovies'कुली' में आमिर खान का लुक देखने के बाद फैंस काफी इंप्रेस हैं और उनका कहना है कि जो बॉलीवुड नहीं कर सका वो साउथ ने कर दिखाया।
Image Source : Instagram/@penmoviesपहले ही फिल्म से आमिर खान का लुक जारी कर दिया गया था,लेकिन ट्रेलर में वह बेहद दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagram/@penmoviesये पहली बार है जब आमिर खान किसी साउथ फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे और अब कुली में उनके लुक और रोल को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
Image Source : Instagram/@penmoviesहाल ही में चेन्नई में जब फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इंवेंट रखा गया था, वहां भी आमिर ने अपनी धांसू एंट्री से सबको हैरान कर दिया था।
Image Source : Instagram/@penmoviesकुली में आमिर खान के किरदार का नाम 'दाहा' होगा। ट्रेलर में उनके दाहिने हाथ पर टैटू, आंखों पर चश्मा और रॉ लुक देखने को मिला, जो काफी पसंद किया जा रहा है।
Image Source : Instagram/@penmoviesहर तरफ रजनीकांत की 'कुली' के ही चर्चे हैं, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित ये फिल्म ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' से टकराएगी।
Image Source : Instagram/@penmoviesNext : शाहरुख खान की क्वीन गौरी ने रानी मुखर्जी और करण जौहर पर लुटाया प्यार, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें