

भारत सरकार ने 71वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जिसमें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करण जौहर का नाम है।
Image Source : Instagram/@iamsrk, karanjoharशाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो वहीं रानी मुखर्जी को फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए चुना गया है।
Image Source : Instagram/@karanjoharअब शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने जीत का जश्न मनाते हुए अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके पसंदीदा लोग दिखाई दे रहे हैं।
Image Source : Instagram/@gaurikhanपहली तस्वीर में गौरी अपने पति शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के साथ दिखाई दे रही हैं। इसमें तीनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की है।
Image Source : Instagram/@gaurikhanवहीं, दूसरी तस्वीर में गौरी खान अपने सबसे अच्छे दोस्त करण जौहर के साथ लंच करती दिखाई दे रही हैं। साथ में रानी मुखर्जी भी है।
Image Source : Instagram/@gaurikhanअपने पति शाहरुख खान और दो पसंदीदा शख्स रानी मुखर्जी और करण जौहर के लिए गौरी ने एक छोटा सा नोट लिखा है। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Image Source : Instagram/@gaurikhanगौरी खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किंग खान, रानी और करण के साथ तस्वीरें शेयर कीं और अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा,'मेरे तीन सबसे पसंदीदा कलाकारों ने बड़ी जीत हासिल की है।'
Image Source : Instagram/@gaurikhanगौरी खान ने आगे लिखा, 'जब प्रतिभा और अच्छाई का मिलन होता है तो जादू होता है- मुझे बहुत गर्व है और मैं हमेशा तीनों की तारीफ करने के लिए तैयार रहूंगी।'
Image Source : Instagram/@gaurikhanNext : करीना के भाई से टूटा रिश्ता, एक्ट्रेस को जरा भी नहीं पछतावा, बोलीं- 'मेरी जिंदगी में जो भी हुआ...'