

बॉलीवुड ब्यूटी तारा सुतारिया कभी करिश्मा-करीना और रणबीर के कजिन आदर जैन को डेट कर रही थीं। दोनों का रिश्ता किसी से छिपा नहीं था, लेकिन फिर अचानक ही दोनों के ब्रेकअप की खबर आई।
Image Source : Instagram/@tarasutariaतारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर जैन ने उनकी दोस्त अलेखा आडवाणी को प्रपोज किया और फिर दोनों इसी साल फरवरी में शादी कर ली।
Image Source : Instagram/@tarasutariaअब रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में तारा सुतारिया ने बिना किसी का नाम लिए अपने पुराने रिश्तों पर बात की और कहा कि उन्होंने अपने पास्ट के रिलेशनशिप्स से काफी कुछ सीखा है।
Image Source : Instagram/@tarasutariaतारा ने कहा- 'मुझे लगता है कि उस दौरान मैं खुद को जान रही थी, जैसा कि 20s में हम सभी होते हैं। आप अपने 20s में काफी कुछ एक्सप्लोर करते हैं। मैं पूरी तरह से नहीं कह सकती कि वो मेरी गलती थी।'
Image Source : Instagram/@tarasutaria'मेरे 20s के दौरान मेरी जिंदगी में जो कुछ भी हुआ, उस पर मुझे गर्व है। मैं हर रात सम्मान और गर्व के साथ सोने जाती थी।'
Image Source : Instagram/@tarasutaria'मुझे पता है कि मैं किस चीज के लिए खड़ी थी। मैंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्रयॉरिटी दी, फिर प्रोफेशन को।'
Image Source : Instagram/@tarasutariaतारा ने आगे बताया कि वह कभी भी किसी विदेशी के साथ शादी नहीं कर सकतीं, क्योंकि वह अपनी संस्कृति और भारतीय खाना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं।
Image Source : Instagram/@tarasutariaइसी दौरान तारा ने ये भी कन्फर्म कर दिया कि वह रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने बॉयफ्रेंड का नाम लेने से इनकार कर दिया।
Image Source : Instagram/@tarasutariaहालांकि, बी-टाउन और फैंस के बीच उनके रिलेशनशिप की चर्चाएं जोरों पर हैं। वह इशारों-इशारों में वीर पहाड़िया के साथ अपना रिश्ता कन्फर्म कर चुकी हैं। बीते कई दिनों से वह वीर पहाड़िया के साथ स्पॉट हो रही हैं।
Image Source : Instagram/@tarasutariaNext : कौन है 23 साल की ये मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट? 'सन ऑफ सरदार 2' से किया बॉलीवुड डेब्यू