

दादा साहेब फाल्के को भारतीय सिनेमा का 'पिता' कहा जाता है, और उनके सम्मान में भारत सरकार ने सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार स्थापित किया है।
Image Source : Instagramहैरानी की बात है कि अभी तक हिंदी सिनेमा में किसी ने सिनेमा की शुरुआत की कहानी को बड़े पर्दे पर नहीं दिखाया। दादा साहेब फाल्के की कहानी वो है, जो हर भारतीय को देखनी चाहिए।
Image Source : Instagramआजादी की जंग के दौर में बसी ये कहानी एक ऐसे कलाकार की है, जिसने शून्य से शुरूआत कर हर मुश्किल का सामना करते हुए दुनिया की सबसे बड़ी स्वदेशी फिल्म इंडस्ट्री की नींव रखी।
Image Source : Instagramफिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाली है। आमिर खान, सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ के तुरंत बाद अपने किरदार की तैयारी शुरू करेंगे।
Image Source : Instagramवहीं, LA के VFX स्टूडियो पहले ही फिल्म के दौर और समय को ध्यान में रखते हुए AI डिज़ाइन तैयार कर चुके हैं।
Image Source : Instagramराजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी और दो अन्य लेखक हिंदुकुश भारद्वाज और अविष्कार भारद्वाज पिछले 4 साल से इस स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।
Image Source : Instagramदादासाहेब फाल्के के पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर ने इस प्रोजेक्ट का पूरा समर्थन किया है और दादासाहेब फाल्के के जीवन से जुड़ी कई खास बातें और घटनाएं साझा की हैं।
Image Source : Instagramइसके अलावा यह फिल्म राजकुमार हिरानी और आमिर खान की जोड़ी का नया प्रोजेक्ट है, जिन्होंने '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी कल्ट क्लासिक्स और सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं।
Image Source : InstagramNext : 'औरत हो' कहकर सिंगर को किया गया रिजेक्ट, शाहरुख खान ने दिया मौका, बोलीं- 'उनके कहते ही...'