सिंगर की अजीब-गरीब फैंटेसी, करता था 'लाश बनने' की प्रैक्टिस, बोला- 'मरे हुए आदमी का...'

सिंगर की अजीब-गरीब फैंटेसी, करता था 'लाश बनने' की प्रैक्टिस, बोला- 'मरे हुए आदमी का...'

Image Source : Instagram

इंडियन आइडल 1 के विनर और सिंगर अभिजीत सावंत ने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने और खुद को स्थापित करने के लिए हजारों पापड़ बेले हैं। चर्चित रियेलिटी शो का विनर होने के बाद भी वह जूनियर आर्टिस्ट तक का काम कर चुके हैं।

Image Source : Instagram

हाल ही में हिंदी रश के साथ बातचीत में अभिजीत ने अपने करियर के उस दौर के बारे में बात की, जब उनके पास काम नहीं था।

Image Source : Instagram

सिंगर ने बताया कि उन्होंने सीआईडी तक में काम किया है। वो काम को लेकर इस कदर जुनूनी थे कि लाश बनने तक को तैयार थे और इसकी प्रैक्टिस भी करते थे।

Image Source : Instagram

बातचीत के दौरान जब इस बात का जिक्र हुआ कि कास्टिंग वाले नए-नए कलाकारों का फायदा उठाते हैं और उन्हें कोई भी काम करने के लिए मनाते हैं। कास्टिंग वाले कहते हैं कि तुम्हारा चेहरा दिखेगा और कलाकार तैयार हो जाते हैं।

Image Source : Instagram

जब एक्टर लेटा होता है तो वाइड एंगल शॉट लेते हैं और जैसे ही कैमरा पास आता है, चेहरे को सफेद चादर से ढंक देते हैं। हालांकि, लाश बनने के 1200 रुपये तक मिल जाते हैं।

Image Source : Instagram

सुनकर अभिजीत कहते हैं- 'मेरा सीआईडी का एक्सपीरियंस तो पूछो ही नहीं, बहुत ही बुरा था। लाश बनने के लिए सिर्फ सांस नहीं लेना होता। मैं बताऊं तो मैं इसकी भी प्रैक्टिस करता था।'

Image Source : Instagram

'हां, मैं लाश बनने की प्रैक्टिस करता था। मैं सालों से इसी प्रोसेस में था तो मैंने इसे अपनी फैंटसी बना लिया और लाश बनने की प्रैक्टिस करने लगा।'

Image Source : Instagram

अभिजीत कहते हैं- 'मेरे दिमाग में ये बात चलती थी कि अगर मुझे मरे हए आदमी का रोल मिल गया तो मुझे सांस लिए बिना ही रहना पड़ेगा।'

Image Source : Instagram

सिंगर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा- 'मेरा पेट नहीं हिलना चाहिए। चेहरा भी एक जैसा रहना चाहिए। मैं ये सब सोचता था। लेकिन, मुझे लगता है कि ये बेवकूफी नहीं है, हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए।'

Image Source : Instagram

Next : नाक से बहता खून, चेहरे का बुरा हाल, एक रोल के लिए दर्द से गुजरी एक्ट्रेस, सेट से शेयर कीं तस्वीरें