नाक से बहता खून, चेहरे का बुरा हाल, एक रोल के लिए दर्द से गुजरी एक्ट्रेस, सेट से शेयर कीं तस्वीरें

नाक से बहता खून, चेहरे का बुरा हाल, एक रोल के लिए दर्द से गुजरी एक्ट्रेस, सेट से शेयर कीं तस्वीरें

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस राशि खन्ना अब ऐक्शन की दुनिया में एक और बड़ा कदम रखने जा रही हैं और उनके हाल ही में शेयर किए गए बिहाइंड-द-सीन्स लुक से साफ है कि वह इस बार कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

Image Source : Instagram

अपने आगामी एक्शन प्रोजेक्ट के सेट से शेयर की गई एक आकर्षक तस्वीर में राशि चोटिल, खून से लथपथ और पूरी तरह से किरदार में डूबी नजर आ रही हैं।

Image Source : Instagram

एक सादे टी-शर्ट और काले पैंट में नजर आ रहीं राशि की नाक और हाथ पर साफ चोटों के निशान दिख रहे हैं।

Image Source : Instagram

वह एक गंभीर और तनावपूर्ण सीन में बैठी हैं और उनका एक्सप्रेशन, मेकअप और लाइटिंग मिलकर इस तस्वीर को बेहद प्रभावशाली बना देते हैं।

Image Source : Instagram

यह लुक उनके अब तक के ग्लैमरस और पॉलिश्ड लुक्स से बिल्कुल अलग है, जो उनके अभिनय के नए और कहीं ज्यादा रॉ पहलू की ओर इशारा करता है।

Image Source : Instagram

राशि ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की और इसके कैप्शन में लिखा, 'कुछ किरदार पूछते नहीं। वे मांगते हैं। तुम्हारा शरीर। तुम्हारी साँसें। तुम्हारे जख्म।'

Image Source : Instagram

उन्होंने इसी पोस्ट में आगे लिखा, 'और जब तुम तूफान बन जाते हो तो आप बिजली की गड़गड़ाहट से नहीं घबराते। जल्द आ रही है…"

Image Source : Instagram

इंटरनेट पर इस लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है। आखिरी बार एक्ट्रेस को 'द साबरमती रिपोर्ट' में देखा गया था।

Image Source : Instagram

Next : 19 की उम्र में मां बन गई थी 'उरी' फेम एक्ट्रेस, बच्ची को लेकर घर से भागी, पीके में निभाया अहम रोल