

टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी नाम कमाया है और रुखसार रहमान इन्हीं स्टार्स में से एक हैं।
Image Source : Instagramरुखसार रहमान ने टीवी सीरियल्स के साथ-साथ पीके, सरकार और गॉड तुस्सी ग्रेट हो सहित कई फिल्मों में काम किया और नाम कमया। लेकिन, ज्यादातर स्टार्स की तरह उन्हें भी मनोरंजन जगत में नाम कमाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
Image Source : Instagramरुखसार ने ऋषि कपूर जैसे स्टार के साथ काम किया, लेकिन उन्हें अपने पैरेंट्स के चलते एक्टिंग छोड़ना पड़ा। अभिनेत्री ने अपने माता-पिता के प्रेशर के चलते शादी भी कर ली, लेकिन ये भी नहीं चल सकी।
Image Source : Instagramरुखसार रहमान ने हाल ही में 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' के साथ बातचीत में मनोरंजन जगत में अपनी जर्नी के बारे में बात की और बताया कि उन्हें किन-किन चैलेंजेस का सामना करना पड़ा।
Image Source : Instagramरुखसार रहमान ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता के चलते शादी कर ली और तब वह 19 साल की थीं, जब उन्होंने बेटी आयशा को जन्म दिया। लेकिन, फिर उन्हें अपने पति का घर छोड़ना पड़ा।
Image Source : Instagramरुखसार ने कहा- 'आयशा के जन्म के बाद मुझे मेरी जिंदगी का नया मकसद मिल गया। मैं अच्छी पत्नी बनने की कोशिश कर रही थी, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में दरार आने लगीं और शादी टूट गई।'
Image Source : Instagram'एक रात मैंने जो कुछ हो सकता था पैक किया और अपनी अपनी 8 महीने की सोती हुई बच्ची को लेकर घर से निकल गई। मैं खुद से लगातार पूछ रही थी कि क्या मैंने सही किया।'
Image Source : Instagram'लेकिन, मैं जानती थी कि मैंने शादी निभाने के लिए हर कोशिश की थी। मैं जब अपने पिता के घर गई, उन्होंने मुझसे कुछ नहीं पूछा। बस ये कहा- अब तुम ठीक रहोगी।'
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने बताया कि अपने होमटाउन लौटने के बाद उन्होंने एक बुटीक खोला, लेकिन वह कहीं ना कहीं हमेशा से एक्टिंग में वापसी करना चाहती थीं। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया, रुखसार की बेचैनी भी बढ़ने लगी।
Image Source : Instagramरुखसार कहती हैं- 'मैंने आयशा को अपने पैरेंट्स के पाश छोड़ दिया और 2006 में लगभग एक दशक के बाद फिर मुंबई आ गई और छोटे-मोटे रोल तलाशने लगी। इस दौरान कई छोटे रोल किए, ऑडिशन दिए और रिजेक्शन झेले।'
Image Source : Instagramबता दें, रुखसार ने 2010 में फारुक कबीर से दूसरी शादी की थी, लेकिन 2023 में दोनों 13 साल बाद अलग हो गए। अब अभिनेत्री अपनी बेटी आयशा के साथ रहती हैं और खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।
Image Source : InstagramNext : डेटिंग के दौरान ही प्रेग्नेंट हो गई थी एक्ट्रेस, आनन-फानन में की शादी, बोली- 'जब प्रेग्नेंसी का पता चला...'