डेटिंग के दौरान ही प्रेग्नेंट हो गई थी एक्ट्रेस, आनन-फानन में की शादी, बोली- 'जब प्रेग्नेंसी का पता चला...'

डेटिंग के दौरान ही प्रेग्नेंट हो गई थी एक्ट्रेस, आनन-फानन में की शादी, बोली- 'जब प्रेग्नेंसी का पता चला...'

Image Source : Instagram

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तब सुर्खियों में आ गईं जब उन्होंने अचानक 2023 में बॉयफ्रेंड जगत देसाई से शादी कर ली और फिर कुछ ही दिनों में प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस शादी से पहले ही डेटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसका पता चलते ही उन्होंने शादी कर ली और फिर 2024 में अपने बेटे को जन्म दिया।

Image Source : Instagram

ये वो समय था जब अमाला काफी मुश्किल वक्त से गुजर रही थीं। कोरोना के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था और वह समझ नहीं पा रही थीं कि उन्हें अपनी जिंदगी के साथ क्या करना है।

Image Source : Instagram

अमाला का कहना है कि जब उन्हें प्रेग्नेंसी का पता चला, उन्हें अपनी जिंदगी में सही रास्ता चुनने की प्रेरणा मिली। उनकी प्रेग्नेंसी ने उनकी जिंदगी में काफी कुछ बदल दिया।

Image Source : Instagram

अमाला ने JWF बिंज के साथ बातचीत में कहा- 'जब मुझे अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला तब मैं कुछ समझ नहीं पा रही थी कि अपनी जिंदगी में क्या करना है।'

Image Source : Instagram

'मगर उस एक तजुर्बे ने मुझे एक नई दिशा दी और बेहतर इंसान बनने में मदद की। जैसे ही प्रेग्नेंसी का पता चला हर चीज उस नन्हीं सी जान के इर्द-गिर्द हो गई, जो मेरे अंदर थी।'

Image Source : Instagram

'प्रेग्नेंट होने के बाद मुझमें काफी बदलाव आए। पता ही नहीं चला कि मेरे भीतर का वो अहम कहां जला गया। लेकिन, मुझे सब अच्छा लग रहा था।'

Image Source : Instagram

अमाला ने बताया कि उन्हें जगत देसाई के साथ रहते हुए बस कुछ ही महीने हुए थे, जब उन्हें पता चला कि वह वह प्रेग्नेंट हैं।

Image Source : Instagram

अमाला ने ये भी कहा कि उनके पति जगत उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी ब्लेसिंग हैं। उन्होंने बताया कि 2020-21 के बीच वह तब भावनात्मक रूप से टूट गई थीं, जब उनके पिता का निधन हो गया।

Image Source : Instagram

Next : कहां गायब है टीवी की ये मशहूर विलेन? 'गुम है किसी के प्यार में' छोड़ कर रही ये काम