टीवी एक्टर ने सैफ अली खान से की खुद की तुलना, बताई क्या है वजह

टीवी एक्टर ने सैफ अली खान से की खुद की तुलना, बताई क्या है वजह

Image Source : Instagram

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में अमेय प्रधान की भूमिका निभाने वाले आदित्य देशमुख ने एक फैमिली मैन के रूप में अपने किरदार पर खुलकर बात की।

Image Source : Instagram

उन्होंने अपनी भूमिका की तुलना फिल्म 'हम साथ साथ हैं' (1999) के सैफ अली खान से भी की। साथ ही इसकी वजह भी बताई है।

Image Source : Instagram

जूम/टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में, टीवी एक्टर आदित्य देशमुख ने सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' अपने किरदार के बारे में बताया। अपने किरदार के बारे में खुलकर बताते हुए उन्होंने कहा, 'जब मुझे यह रोल ऑफर हुआ था तो...'

Image Source : Instagram

'इस किरदार का स्क्रीनप्ले हम साथ साथ हैं के सैफ अली खान जैसा था जो किसी भी दुखद परिस्थिति में भी मजाक करके माहौल को खुशनुमा कर सकता है।'

Image Source : Instagram

एक्टर ने आगे कहा, 'बस एक ही बात सही नहीं है और वो यह है कि मेरा रोल अपनी बहन के साथ अच्छी बॉन्ड शेयर नहीं कर पाता है। वह एक पारिवारिक व्यक्ति है जो अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना पसंद करता है।'

Image Source : Instagram

आदित्य देशमुख ने आगे कहा, 'मेरा किरदार परिवार को एक साथ रखना पसंद करता है, एक साथ खाता है और सब कुछ एक साथ करता है। यह एक प्यारा कॉन्सेप्ट है। जैसे फिल्म में सैफ अली परिवार के साथ रहते हैं।'

Image Source : Instagram

उन्होंने बताया कि वह हमेशा से स्टार प्लस का शो करना चाहते थे। एक्टर ने कहा, 'मैं स्टार प्लस के साथ काम करना चाहता था। मैं एक बड़े ब्रेक का इंतजार कर रहा था और आखिरकार, मुझे मौका मिल गया।'

Image Source : Instagram

'जब मैं कलर्स टीवी पर नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी कर रहा था, तब गुम है किसी के प्यार में की कहानी मुझे बहुत प्यारी लगी। उस समय मुझे गुम है किसी के प्यार में के पहले सीजन के लिए कॉल आया था, लेकिन मैं उस वक्त कलर्स शो कर रहा था।'

Image Source : Instagram

'जब दूसरा सीजन आया तो मैं जिद्दी दिल माने ना कर रहा था। फिर, जब तीसरा सीजन आया तो मैं लग जा गले और सुहागन कर रहा था। और अब चौथे सीजन में मैंने काम करने का सोचा।'

Image Source : Instagram

Next : राशा थडानी की बर्थडे पार्टी में सितारों से सजी महफिल, इस हसीना ने चुराई लाइमलाइट