

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी 20 साल की हो गई हैं। अपने जन्मदिन को एक्ट्रेस ने शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया।
Image Source : Instagram'आजाद' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली राशा थडानी ने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।
Image Source : Instagram'आजाद' में राशा थडानी के भाई बने एक्टर मोहित मलिक भी इस पार्टी में अपनी पत्नी अदिति के साथ पहुंचे थे। कपल ऑल ब्लैक लुक में नजर आया।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस सई मंजरेकर भी इस पार्टी में शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने शिमरी टॉप के साथ ब्लैक बॉटम कैरी किए। उनका लुक हमेशा की तरह सिंपल और एलिगेंट रहा।
Image Source : Instagramइब्राहिम अली खान भी ब्लैक एंड व्हाइट लुक में काफी कूल लगे। हाल ही में एक्टर 'नादानियां' में नजर आए। वैसे फिल्म की काफी आलोचना हो रही है।
Image Source : Instagramमॉमी रवीना टंडन भी बेटी की बर्थडे पार्टी का हिस्सा थीं। एक्ट्रेस का लुक किसी भी मायने में बेटी से कम नहीं था। दोनों एक दूसरे की कार्बन कॉपी लगीं।
Image Source : Instagramतमन्ना भाटिया ने हमेशा की तरह इस बार भी पार्टी में सारी लाइम लाइट चुराई। ब्लैक आउटफिट पर ओवरसाइज्ड ब्लेजर के साथ वो शो-स्टॉपर लगीं।
Image Source : Instagramगोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी इस पार्टी में पहुंचे थे। उन्होंने ब्लैक कार्गो के साथ अपना लुक कैजुअल और कम्फी रखा।
Image Source : Instagramशिखर पहाड़िया भी अपनी दोस्त राशा थडानी की पार्टी का हिस्सा बने। उनकी टी-शर्ट ने हर किसी का ध्यान खींचा। दरअसल उस पर राशा की फोटो छपी हुई थी।
Image Source : Instagramमनीष मल्होत्रा भी ऑल ब्लैक लुक में पार्टी में नजर आए। सभी लोग ब्लैक लुक में थे, इससे जाहिर हो रहा है कि पार्टी का थीम ब्लैक था, जिसे फेमस बैस्टियन रेस्टोरेंट में रखा गया था।
Image Source : InstagramNext : Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ते ही हितेश की चमकी किस्मत, इस शो का मिला ऑफर