मेट गाला में विदेशी स्टार्स संग दिलजीत की हंसी-ठिठोली, सिंगर की इस बात पर शकीरा की छूटी हंसी

मेट गाला में विदेशी स्टार्स संग दिलजीत की हंसी-ठिठोली, सिंगर की इस बात पर शकीरा की छूटी हंसी

Image Source : Instagram

दिलजीत दोसांझ ने नेपाली-अमेरिकन डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा तैयार किए गए आइवरी शएरवानी, पग और केप में मेट गाला डेब्यू किया और अपने आकर्षक लुक ने सभी का ध्यान खींचा।

Image Source : Instagram

दिलजीत दोसांझ लगातार अपने मेट गाला डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ढेरों तस्वीरें और वीडियो छाए हैं। इस बीच उनके कुछ वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Image Source : Instagram

एक वीडियो में उन्हें डिजाइनर प्रबल गुरुंग, सिंगर शकीरा और सिंगर निकोल शेर्जिंगर के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।

Image Source : Instagram

इवेंट में दिलजीत दोसांझ ने सिंगर शकीरा, निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉन्ड करते दिखे। इस दौरान उनकी इन इंटरनेशनल स्टार्स के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली।

Image Source : Instagram

एक वीडियो में दिलजीत वैनिटी वैन में बैठे शकीरा, निकोल और टेसा के साथ वैनिटी में बैठे मस्ती करते दिखे। इस दौरान सभी रेड कारपेट पर अपनी वॉक की तैयारी में जुटे थे।

Image Source : Instagram

इस दौरान जहां शकीरा अपनी ड्रेस ठीक करा रही थीं वहीं दिलजीत ChatGPT से इंग्लिश सीखने में लगे थे।

Video Source : Instagram

निकोल जैसे ही दिलजीत की ओर कैमरा घुमाती हैं और पूछती हैं कि वह क्या कर रहे हैं तो जवाब में सिंगर कहते हैं- 'लर्निंग इंग्लिश फ्रॉम चैट जीपीटी।' ये सुनते ही शकीरा की हंसी छूट जाती है।

Image Source : Instagram

वहीं एक अन्य वीडियो में शकीरा वैनिटी में बैठकर वीडियो बनाती दिखीं और इस वीडियो में भी दिलजीत उनके साथ नजर आए।

Video Source : Instagram

दिलजीत का ये अंदाज उनके देसी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उनके फैंस का मानना है कि मेट गाला 2025 में दिलजीत का जलवा सबसे अलग था।

Image Source : Instagram

Next : आउटफिट या ज्वेलरी नहीं, शाहरुख खान की इस कीमती चीज ने खींचा ध्यान