आउटफिट या ज्वेलरी नहीं, शाहरुख खान की इस कीमती चीज ने खींचा ध्यान

आउटफिट या ज्वेलरी नहीं, शाहरुख खान की इस कीमती चीज ने खींचा ध्यान

Image Source : Instagram

बॉलीवुड के किंग खान ने मेट गाला 2025 में दमदार अंदाज में डेब्यू किया। वहीं अब शाहरुख खान के लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Image Source : Instagram

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने अपने इंस्टा पर किंग खान की मेट गाला लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका रॉयल किंग स्टाइल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

Image Source : Instagram

मेट गाला में अपने डेब्यू के लिए, शाहरुख खान ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया ऑल-ब्लैक रीगल आउटफिट पहना था। उन्होंने ब्लैक कोट, ब्लैक टी शर्ट-पैंट, काले रंग का शूज पहना हुआ था। इस क्लासिक ब्लैक सूट के साथ किंग खान ने ढेर सारी चेन और गोल्ड पहना हुआ है।

Image Source : Instagram

सब्यसाची डिजाइनर ब्लैक आउटफिट के अलावा सबसे ज्यादा जिस चीज ने सभी का ध्यान उनकी तरफ खींचा, वह थी उनकी सोने से बनी बंगाल टाइगर छड़ी।

Image Source : Instagram

मेट गाला के ब्लू कार्पेट पर शाहरुख खान ने टाइगर टॉप वाली वॉकिंग स्टिक से पूरी महफिल ही लूट ली, जिसके साथ उन्होंने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया।

Image Source : Instagram

शाहरुख खान को सोने से बने बाघ के सिर वाली एक लंबी सी छड़ी दिखाते हुए देखा गया। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बंगाल टाइगर छड़ी में कौन से कीमती पत्थर लगे हैं? ये खूबसूरत कस्टम-मेड छड़ी नीलम, टूमलाइन, पुराने माइन कट हीरे और 18k सोने से तैयार किया।

Image Source : Instagram

साल की सबसे बड़ी फैशन नाइट में शाहरुख खान का लुक किसी किंग से कम नहीं लग रहा था। उनके अंदाज पर फैंस भी फिदा हो गए।

Image Source : Instagram

इतना ही नहीं, उनके गले में कई शानदार चेन, आंखों पर काला चश्मा, सभी उंगलियों में स्टाइलिश अंगूठी थी और हाथों में काले रंग की लंबी सी छड़ी ने उनके लुक में चार चांद लगे दिए। उनके गले में एक बड़ा सा लॉकेट भी था जो K लेटर का था।

Image Source : Instagram

शाहरुख खान मेट गाला के रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले बॉलीवड मेल एक्टर बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है।

Image Source : Instagram

Next : 'वो पूरी रात घर नहीं गया...' जब पलक तिवारी की जिद बॉयफ्रेंड को पड़ी भारी, सुनाई प्यार की कहानी