

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने करियर के साथ-साथ सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।
Image Source : Instagramपलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को अक्सर साथ देखा जाता है और बॉलीवुड गलियारों में लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों हमेशा एक-दूसरे को दोस्त ही बताते आए हैं।
Image Source : Instagramइस बीच 'द भूतनी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं पलक तिवारी ने अपनी डेटिंग लाइफ से जुड़े कुछ राजों से पर्दा उठाया।
Image Source : Instagramपलक तिवारी ने इस दौरान अपने उस बॉयफ्रेंड का भी जिक्र किया जिसके प्यार में वह इस कदर पागल थीं कि एक बार उन्होंने उसे रात भर घर नहीं जाने दिया।
Image Source : Instagramद भूतनी के प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने उस बॉयफ्रेंड के बारे में बताया, जिसे वह अपने स्कूल के दिनों में डेट कर रही थीं।
Image Source : Instagramपलक तिवारी से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी प्यार में कुछ पागलपन किया है? जवाब में पलक ने टीनएज का किस्सा सुनाया।
Image Source : Instagramपलक ने कहा- 'हाई स्कूल में मेरा एक बॉयफ्रेंड था और हमारा बहुत झगड़ा होता था। एक दिन हमारी बहस हो रही थी और उसने कहा- तुम्हें पता है मुझे जाना है। तुम बहुत पागल हो।'
Image Source : Instagram'उसे अपने घर जाना था। मुझे कार पिक करने आती थी और उसे स्कूल बस से जाना था। मैं बहस खत्म करने के मूड में नहीं थी। मैंने चौथे पीरियड से ही एक मोनोलॉग तैयार कर रखा था। मैंने उसका बैग पकड़ लिया और बार-बार खींचती रही।'
Image Source : Instagram'मैं काफी देर तक उसका बैग पकड़े रही और आखिरकार उसकी बस छूट गई। इसके बाद वह रात भर घर नहीं जा पाया और उसे स्कूल में ही रहना पड़ा।'
Image Source : InstagramNext : मेट गाला 2025 में छाईं ईशा अंबानी, पहने मां के शाही गहने, 136 कैरेट डायमंड नेकलेस देख चौधियां जाएंगी आंखें