

टीआरपी के लिए मेकर्स दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। कभी कास्ट में बदलाव तो कभी कहानी और लीप का सहारा लेते हैं, लेकिन अब ये सारे पैंतरे भी असफल होते दिखाई दे रहे हैं।
Image Source : Xहम बात कर रहे हैं 'गुम है किसी के प्यार में' के टीआरपी रेटिंग की। जी हां, दो हफ्ते से सीरियल की रेटिंग में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल की टीआरपी रेटिंग काफी कम हुई है और यह टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गया है।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' हिंदी टेलीविजन ड्रामा सीरीज है, जिसका प्रीमियर 5 अक्टूबर 2020 को स्टार प्लस पर हुआ था और तब से अब तक ये दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है।
Image Source : Xसीरियल पहले अपनी बेहतरीन और फ्रेश कहानी के लिए खूब पसंद किया जाता था, लेकिन जब से तीसरे सीजन के बाद टीआरपी के लिए 20 साल का लीप आया है तब से इसकी रेटिंग गिरती जा रही है।
Image Source : Xजी हां, 'गुम है किसी के प्यार में' के चौथे सीजन में इन दिनों सवी-रजत के बच्चों की कहानी दिखाई जा रही है, जिसमें कुछ भी नया देखने को नहीं मिल रहा है।
Image Source : Xहर बार की तरह इस बार भी लव ट्रायंगल दिखाया जा रहा है। नए चेहरे होने के बावजूद लोगों को कहानी में कुछ भी नया देखने को नहीं मिल रहा है।
Image Source : Xटीआरपी में अपनी जगह टॉप 5 में न बना पाने का सबसे बड़ा कारण बोरिंग लव स्टोरी, सेम इमोशनल ड्रामा, एक ही मुद्दे पर पारिवारिक तमाशा और वहीं हर बार की तरह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' के इस नए सीजन में वैभवी हंकारे, परम सिंह और सनम जौहर के बीच लव ट्रायंगल दिखाया जा रहा है। ये सीरियल टीआरपी चार्ट में टॉप 5 में रहता था, लेकिन इस बार लीप ने खेल बिगाड़ दिया।
Image Source : XNext : YRKKH: अभिरा का दिमाग ठिकाने लगाएगी स्वर्णा, याद दिलाएगी अतीत