हॉलीवुड और भगवद् गीता के इस श्लोक का मेल है ऐश्वर्या राय का ये कान्स आउटफिट

हॉलीवुड और भगवद् गीता के इस श्लोक का मेल है ऐश्वर्या राय का ये कान्स आउटफिट

Image Source : Instagram

कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने हाल ही में डिजाइनर गौरव गुप्ता का एक शानदार आउटफिट पहनकर सबका ध्यान खींचा।

Image Source : Instagram

उन्होंने ब्लैक स्लीक वेलवेट गाउन के साथ सिल्वर-ग्रे शॉल कैरी की थी। यह गाउन गौरव गुप्ता के पेरिस कोट्योर कलेक्शन का हिस्सा था।

Image Source : Instagram

इसमें ओल्ड हॉलीवुड स्टाइल की झलक दिखी। इस पर टिमटिमाते सितारों से कॉसमोस क्रिएट करने की कोशिश की गई थी, जो इसे और भी खूबसूरत बना रही थी।

Image Source : Instagram

ऑफ शोल्डर गाउन पर बारीक और भारी एंब्रॉयडरी की गई थी, जबकि हाथ से बुना हुआ ब्रोकेड शॉल ऐश्वर्या को कवर करने के लिए था।

Image Source : Instagram

इस शॉल की खास बात यह थी कि उस पर संस्कृत में भगवद गीता का एक श्लोक अंकित था, 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन, मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि।'

Image Source : Instagram

इसका अर्थ है, 'तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करने में है, उसके फल में नहीं। इसलिए तुम कर्म के फल का कारण मत बनो और न ही कर्म न करने में आसक्त हो।'

Image Source : Instagram

इस आध्यात्मिक स्पर्श ने ऐश्वर्या के लुक को न सिर्फ स्टाइलिश, बल्कि गहराई और अर्थ से भी भर दिया। उनके इस आउटफिट का मायने बदल गए।

Image Source : Instagram

ऐश्वर्या राय के इस लुक की काफी तारीफ हो रही है और लोग इसे रॉयल और रीगल बता रहे हैं। इन तस्वीरों में आपको इसकी झलक देखने को मिल रही है।

Image Source : Instagram

Next : हेरा फेरी की 'रिंकू' का 20 साल में इतना बदल गया लुक, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के उड़े होश