हेरा फेरी की 'रिंकू' का 20 साल में इतना बदल गया लुक, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के उड़े होश

हेरा फेरी की 'रिंकू' का 20 साल में इतना बदल गया लुक, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के उड़े होश

Image Source : Instagram

'हेरा फेरी' एक कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म है, जिसको 31 मार्च 2020 को 20 साल पूरे हो गए हैं। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के अलावा इसमें एक ओर मजेदार किरदार था।

Image Source : Instagram

राजू, श्याम और बाबूराव सभी को याद हैं, लेकिन कुछ लोग इसमें नजर आईं छोटी लड़की 'रिंकू' को भूल गए होंगे, जिसका फिल्म में किडनैप होता है और जिसकी किडनैपिंग से कहानी में नया मोड़ आता है।

Image Source : Instagram

ये रिंकू अब बड़ी हो गई है। इसे पहचान पाना अब एकदम मुश्किल है। रिंकू आजकल क्या कर रही है आपको बताते हैं।

Image Source : Instagram

आज, रिंकू यानी एन एलेक्सिया अनरा 30 साल की हो गई हैं और उनकी हाल ही में सामने आई तस्वीरें आपके होश उड़ा देंगे। इनमें उन्हें पहचानना मुश्किल है।

Image Source : Instagram

एलेक्सिया ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी और उन्होंने 'हेरा फेरी' के अलावा 'अव्वाई शनमुगी' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Image Source : Instagram

उनके माता-पिता ने विज्ञापनों में एक्टिंग करने के लिए उनका सपोर्ट किया, लेकिन फिल्मों में नहीं क्योंकि उन्हें लगाता था कि इसमें उनकी बेटी का समय बर्बाद हो रहा है।

Image Source : Instagram

उन्होंने 'हेरा फेरी' में काम इसलिए करने दिया क्योंकि उस वक्त उनकी गर्मियों की छुट्टियां चल रही थी। उसके बाद, उनके माता-पिता ने फैसला किया कि उन्हें आगे एक्टिंग नहीं करनी चाहिए और वह आज फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

Image Source : Instagram

एक्टिंग छोड़ने के बाद, उन्होंने अपनी एजुकेशन पर ध्यान दिया। उन्होंने फ्रांस सरकार से स्कॉलरशिप मिली, जिससे उन्हें फ्रांस में पढ़ने और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करने का मौका मिला।

Image Source : Instagram

इसके बाद, वह भारत लौट आईं और एक विज्ञापन एजेंसी और बाद में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की। आज वो एक सोशल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट हैं और इसी में अपना करियर बनाने का फैसला किया है।

Image Source : Instagram

Next : सिर्फ सिंदूर ही नहीं, सुहाग के इस निशानी को भी ऐश्वर्या ने किया खूब फ्लॉन्ट, चेहरे के नूर ने लूट ली महफिल