सिर्फ सिंदूर ही नहीं, सुहाग के इस निशानी को भी ऐश्वर्या ने किया खूब फ्लॉन्ट, चेहरे के नूर ने लूट ली महफिल

सिर्फ सिंदूर ही नहीं, सुहाग के इस निशानी को भी ऐश्वर्या ने किया खूब फ्लॉन्ट, चेहरे के नूर ने लूट ली महफिल

Image Source : Instagram

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय कान्स में पहुंचते ही सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने फैंस को वो तोहफा दे दिया है जिसका उन्हें इंतजार था।

Image Source : Instagram

ऐश्वर्या राय ने अपनी अदाओं से पूरी महफिल तो लूटी ही। इसके साथ ही उन्होंने अपने आउटफिट और लुक से चार चांद लगा दिए।

Image Source : Instagram

लोगों का ध्यान उनके सिंदूर पर जा टिका, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी शादी और सुहाग से जुड़ी एक और खास चीज कैरी की थी।

Image Source : Instagram

ये कुछ और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय की वेडिंग रिंग, जिसे शादी के बाद से ही एक्ट्रेस ने कभी नहीं उतारा है। बीच में ऐसी खबरें थीं कि एक्ट्रेस ने इसे उतार दिया है, लेकिन एक बार फिर ये उनके हाथ में नजर आई।

Image Source : Instagram

ऐश्वर्या राय द्वारा पहनी गई वी-आकार की अंगूठी को वंकी रिंग या वडुंगिला भी कहा जाता है। यह अंगूठी विवाहित महिला के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होती है।

Image Source : Instagram

कहते हैं कि ये वंकी रिंग महिलाओं की वैवाहिक स्थिति का संकेत देती है। अपनी शादी के दिन, दुल्हन को वडुंगिला या वंकी रिंग पहनाई जाती है।

Image Source : Instagram

दुल्हन के पैतृक घर की कोई महिला रिश्तेदार उसे यह अंगूठी देती है। यह उसकी भाभी या चाचा की पत्नी हो सकती है। ऐसी ही रिंग ऐश्वर्या को शादी के वक्त मिली थी।

Image Source : Instagram

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों की शादी को 18 साल पूरे हो गए हैं और समय के साथ इनका रिश्ता काफी मजबूत हुआ है।

Image Source : Instagram

बता दें, कान्स में ऐश्वर्या राय इस बार भी अपनी बेटी आराध्या के साथ ही पहुंचीं हैं। उनके सिंदूर के अलावा साड़ी और गहनों की भी चर्चा हो रही है।

Image Source : Instagram

Next : सिर्फ ऐश्वर्या राय ही नहीं, इस हीरोइन ने भी कान्स में बताई एक चुटकी सिंदूर की कीमत