

सपनों के शहर मुंबई में अनगिनत नए चेहरे अपनी पहचान बनाने के लिए आते हैं, लेकिन इसमें से कुछ नेम-फेम कमाने के बाद चकाचौंध की दुनिया से दूर हो जाते हैं।
Image Source : Instagram/@darlingbobbyआज हम उसी हसीना की बात कर रहे हैं जो लंबे समय बाद चर्चा में आई। वो कोई और नहीं बॉबी डार्लिंग हैं जो कभी फिल्मों और टेलीविजन का जाना-पहचाना चेहरा थीं, लेकिन आज शोबिज की चकाचौंध से कोसों दूर अपनी जिंदगी जी रही हैं।
Image Source : Instagram/@darlingbobbyपंकज शर्मा और बाद में पाखी शर्मा के रूप में पहचाने जाने वाले बॉबी ने बॉलीवुड में छोटे-छोटे, लेकिन यादगार भूमिकाओं से शुरुआत की। हालांकि, आजकल वह फिल्मों, धारावाहिकों या इवेंट में कम ही दिखाई देती हैं।
Image Source : Instagram/@darlingbobbyप्रशंसक ज्यादातर सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुड़े रहते हैं, जहां वह अपनी जर्नी और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती हैं। उम्र, स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और हेयर ट्रांसप्लांट जैसी हालिया कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं के कारण, उनका रूप-रंग भी काफी बदल गया है, जिससे कई लोगों के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है।
Image Source : Instagram/@darlingbobbyबॉबी डार्लिंग को पहली बार सुभाष घई की हिट म्यूजिकल फिल्म 'ताल' (1999) में देखा गया था, जहां उन्होंने ऐश्वर्या राय की डिजाइनर की भूमिका निभाई थी। कम समय तक पर्दे पर रहने के बावजूद, वह लोगों का ध्यान खींच सकीं।
Image Source : Instagram/@darlingbobbyउन्होंने 'क्या कूल हैं हम', 'अपना सपना मनी मनी' और 'स्टाइल' जैसी फिल्मों में भी शानदार काम किया। 'अपना सपना मनी मनी' में बॉबी मोहब्बती का किरदार निभाकर उन्हें नेम-फेम मिला। बाद में, उन्हें 'फिर तौबा तौबा', 'दिल ने जिसे अपना कहा', 'हंसी तो फंसी', 'सैटरडे नाइट' और 'सुपर मॉडल' में देखा गया।
Image Source : Instagram/@darlingbobbyफिल्मों के साथ-साथ बॉबी 'ससुराल सिमर का' और 'आहट' जैसे फेमस टीवी शोज में भी नजर आईं। हालांकि, उन्होंने ज्यादातर सहायक भूमिकाओं निभाई है।
Image Source : Instagram/@darlingbobbyजाने-माने प्रोजेक्ट्स में काम करने के बावजूद, बॉबी का करियर कभी उस तरह से आगे नहीं बढ़ पाया जैसा उन्होंने उम्मीद की थी। जब काम मिलना बंद हो गए तो उन्हें गुजारा चलाने के लिए बार में डांस करना पड़ा।
Image Source : Instagram/@darlingbobbyउनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही। 2016 में उन्होंने बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी की, लेकिन जल्द ही उनकी शादी में खटास आ गई। एक साल बाद बॉबी ने अपने पति पर घरेलू हिंसा, अप्राकृतिक संबंध और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। फिर तलाक हो गया।
Image Source : Instagram/@darlingbobbyफिलहाल, बॉबी डार्लिंग बॉलीवुड से दूर एक शांत जीवन जी रही हैं। वह अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आय था, जिसके बाद वह चर्चा में आईं।
Image Source : Instagram/@darlingbobbyNext : लड़खड़ाती जुबान और चलने में भी दिक्कत, इस एक्ट्रेस का हाल देख चिंता में फैंस, कभी कहा था- कुछ गलत कर लूंगी