शिफॉन की साड़ी पहने डिग्री लेने पहुंची अजय देवगन की लाडली नीसा, साथ दिखी फैमिली

शिफॉन की साड़ी पहने डिग्री लेने पहुंची अजय देवगन की लाडली नीसा, साथ दिखी फैमिली

Image Source : @kajol/Instagram

2025 स्टार किड्स के लिए एक रोमांचक साल रहा है, क्योंकि कई स्टार किड्स अपने सेलिब्रिटी रिश्तेदारों के नक्शेकदम पर चलते हुए सीधे बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

Image Source : @kajol/Instagram

अजय देवगन और काजोल के भतीजे अमन देवगन ने भी एक अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया, लेकिन उनकी बेटी चमक-दमक से दूर हैं।

Image Source : @kajol/Instagram

अक्सर सवाल होता है कि अजय की बेटी नीसा देवगन बॉलीवुड में कब कदम रखेंगी? जिसका जवाब काजोल पहले ही दे चुकी हैं।

Image Source : @kajol/Instagram

नीसा की फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है और वो पढ़ाई में लगी हुई हैं। अब उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर ली है।

Image Source : @kajol/Instagram

नीसा ग्रेजुएट होने के जश्न को फैमिली के साथ मिलकर सेलिब्रेट कर रही हैं। इसकी झलकियां उनकी मां काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Image Source : @kajol/Instagram

इन झलकियों में नीसा, अपने मम्मी-पापा और भाई के साथ लेवेंडर कलर की शिफॉन सारी पहने हुए नजर आ रही हैं।

Image Source : @kajol/Instagram

इसके अलावा उनकी डिग्री लेते हुए भी कई झलकियां सामने आईं हैं, जिनमें उन्हें मंच पर देखा जा सकता है।

Image Source : @kajol/Instagram

नीसा देवगन ने स्विट्जरलैंड के ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटेलिटी में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

Image Source : @kajol/Instagram

Next : प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंची करोड़पति सिंगर, मिलते ही टप-टप बहने लगे आंसू, बोली- लगा सपना है