ओरिजनल नहीं रीमेक हैं अजय देवगन की ये फिल्में, कुछ का नाम सुनकर तो कानों पर नहीं होगा यकीन

ओरिजनल नहीं रीमेक हैं अजय देवगन की ये फिल्में, कुछ का नाम सुनकर तो कानों पर नहीं होगा यकीन

Image Source : Instagram

एक्शन जैक्सन - अजय देवगन की 'एक्शन-जैक्सन' तेलुगु फिल्म'डूकुडू' की रीमेक थी। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन डबल रोल में नजर आए थे।

Image Source : Instagram

हिम्मतवाला- 2013 में रिलीज हुई अजय देवगन की 'हिम्मतवाला' भी ओरिजनल नहीं थी। ये 1981 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'उरुकी मोनागाडू' की रीमेक थी।

Image Source : Instagram

सिंघम- अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर 'सिंघम' भी ओरिजनल नहीं है। ये ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म 'सिंगम' की हिंदी रीमेक थी।

Image Source : Instagram

दृश्यम- निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी 'दृश्यम' 2013 में इसी नाम से आई मलयालम फिल्म का रीमेक थी।

Image Source : Instagram

गोलमाल- इस लिस्ट में 'गोलमालः फन अनलिमिटेड' का नाम भी शुमार है। ये सुपरहिट मलयालम फिल्म 'कक्काकुइल' का हिंदी रीमेक है।

Image Source : Instagram

सन ऑफ सरदार- सोनाक्षी सिन्हा संग आई अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' एस. एस. राजामौली की हिट कॉमेडी थ्रिलर 'मर्यादा रमन्ना' की रीमेक है।

Image Source : Instagram

भोला- अजय देवगन की भोला भी हिट तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है।

Image Source : Instagram

शैतान- अजय देवगन की शैतान भी रीमेक है। 'शैतान' गुजरती फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है।

Image Source : Instagram

संडे - अजय देवगन की फिल्म 'संडे' तेलुगु में बनी हिट फिल्म 'अनुकोकुंडा ओका रोजू' की रीमेक है, जो हिंदी ऑडियंस को इंप्रेस नहीं कर पाई।

Image Source : Instagram

Next : Eid 2025: निक्की तंबोली से करण वीर मेहरा तक, टीवी सितारों ने दी ईद की मुबारकबाद