विक्की कौशल की 'छावा' में 'औरंगजेब' बने एक्टर को पहचाना? फर्स्ट लुक देख फैंस ने पकड़ा माथा, बोले- ये तो...

विक्की कौशल की 'छावा' में 'औरंगजेब' बने एक्टर को पहचाना? फर्स्ट लुक देख फैंस ने पकड़ा माथा, बोले- ये तो...

Image Source : Instagram

विक्की कौशल की 'छावा' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें विक्की 'शंभाजी महाराज' के रूप में नजर आएंगे।

Image Source : Instagram

पिछले कुछ दिनों से एक-एक कर फिल्म से कलाकारों का फर्स्ट लुक जारी किया जा रहा है। सबसे पहले विक्की कौशल का लुक जारी किया गया, जिसमें वह छा गए।

Image Source : Instagram

इसके बाद पिछले दिनों फिल्म से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक जारी किया गया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं।

Image Source : Instagram

छावा में रश्मिका मंदाना महारानी येसूबाई के किरदार में नजर आएंगी। ऐसे में रश्मिका के फैंस काफी खुश हैं।

Image Source : Instagram

अब ये भी रिलील कर दिया गया है कि फिल्म में औरंगजेब के किरदार में कौन सा अभिनेता नजर आने वाला है। इसी के साथ फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है।

Image Source : Instagram

छावा में अक्षय खन्ना 'औरंगजेब' के रोल में नजर आएंगे और फर्स्ट लुक में उन्हें पहचानना भी बेहद मुश्किल है।

Image Source : Instagram

चेहरे पर छुर्रियां, सफेद बाल और मुगल शासक का भारी-भरकम आउटफिट, इस लुक में अक्षय खन्ना हर तरफ छा गए हैं।

Image Source : Instagram

अक्षय खन्ना के लुक को लेकर फैंस कमेंट्स के जरिए रिएक्शन दे रहे हैं और इसी के साथ औरंगजेब के किरदार में अभिनेता को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image Source : Instagram

छावा से जारी किए जा रहे एक्टर्स के लुक्स ने फैंस की फिल्म से उम्मीदें बांध दी हैं। ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Image Source : Instagram

Next : इस हफ्ते ओटीटी पर ये नई फिल्‍में-सीरीज होंगी रिलीज, मनोरंजन का लगेगा फुल तड़का