अक्षय कुमार के लिए Unlucky रहा ये साल, रिलीज हुईं 5 फिल्में और सारी हुईं डिजास्टर

अक्षय कुमार के लिए Unlucky रहा ये साल, रिलीज हुईं 5 फिल्में और सारी हुईं डिजास्टर

Image Source : Instagram

एक समय था जब अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाकर रख देती थीं। अभिनेता साल की चार-पांच फिल्में करने थे और सभी जबरदस्त कमाई करतीं।

Image Source : Instagram

हालांकि, अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। उनकी फिल्मों को पहले जैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा।

Image Source : Instagram

हाल ही में रिलीज हुई अभिनेता की 'केसरी चैप्टर 2' को तो बढ़िया रिस्पॉन्स मिला, लेकिन वैसा नहीं, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। हर साल अक्षय कुमार की चार से पांच फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन फिर भी लंबे समय से एक हिट को तरस रहे हैं।

Image Source : Instagram

मगर क्या आप जानते हैं अक्षय कुमार के लिए 2009 बेहद अनलकी रहा था। इस साल उनकी पांच फिल्में रिलीज हुईं और पांचों डिजास्टर साबित हुईं।

Image Source : Instagram

2009 में रिलीज हुई 'चांदनी चौक टू चाइना' में अक्षय कुमार संग दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। ये फिल्म 62 करोड़ के बजट में बनी थी और वर्ल्डवाइड 56.23 करोड़ ही कमा सकी। यानी फिल्म अपना बजट भी नहीं वसूल पाई।

Image Source : Instagram

अक्षय कुमार और आयशा टाकिया की '8 x 10 तस्वीर' भी 2009 में ही रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

Image Source : Instagram

करीना कपूर के साथ अक्षय कुमार की जोड़ी हिट रही, लेकिन 2009 में रिलीज हुई 'कमबख्त इश्क' को दर्शकों ने नकार दिया। 60 करोड़ की लागत में बनी फिल्म 47.06 करोड़ ही कमा सकी।

Image Source : Instagram

अक्षय कुमार की 'ब्लू' भी 2009 में ही रिलीज हुई थी। 70 करोड़ के बजट में बनी ये मल्टीस्टारर फिल्म 39 करोड़ ही कमा सकी थी।

Image Source : Instagram

2009 में अक्षय कुमार की एक और फिल्म रिलीज हुई 'दे दना दन' और इसे दर्शकों पसंद किया और इस तरह 2009 में रिलीज हुईं अक्षय कुमार की पांच फिल्मों में से ये इकलौती फिल्म रही जिसने दर्शकों को इंप्रेस किया।

Image Source : Instagram

Next : आसिम के फैन ने अभिनव शुक्ला को दी जान से मारने की धमकी, सातवें आसमान पर पहुंचा रुबीना का गुस्सा