

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' भारत द्वारा पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर किए गए जवाबी हमले पर आधारित है।
Image Source : Instagramसाल 1965 में भारतीय और पाकिस्तानी वायुसेना के बीच सीधी भिड़ंत हुई थी। पाकिस्तान ने पठानकोट और हलवारा एयरबेस पर हमला किया था।
Image Source : Instagramइसके बाद भारतीय वायुसेना ने सरगोधा पर हमला किया था। उस वक्त सरगोधा को एशिया के सबसे मजबूत एयरबेस में से एक माना जाता था।
Image Source : Instagramइसके बाद अगले दिन भारतीय पायलटों ने हमला कर पाकिस्तान के सबसे सुरक्षित एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचाया था।
Image Source : Instagram1 सितंबर 1965 को मार्शल ऑफ द इंडियन एयर फोर्स (MIAF) अर्जन सिंह, जो उस वक्त वायुसेना प्रमुख थे उन्होंने पाकिस्तानी फोर्सेज के खिलाफ हवाई हमले का आदेश दिया था।
Image Source : Instagramइस दिन IAF ने पाकिस्तानी सेना के 10 टैंक 02 एंटी एयरक्राफ्ट गन और 30-40 वाहनों को ढेर कर दिया था।
Image Source : Instagramयह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय वायुसेना ने इस युद्ध में शहीद हुए एक पायलट को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया था।
Image Source : Instagramइस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में इस एयरस्ट्राइक को कैसे सफल बनाया गया, उसे दिखाया गया था।
Image Source : Instagramफिल्म में सारा अली खान और निम्रत कौर भी अहम रोल निभाती नजर आई थीं। इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Image Source : InstagramNext : जम्मू-कश्मीर की धरती पर पैदा हुए ये कलाकार, एक का तो करीना-सैफ से है करीबी रिश्ता