

एक्ट्रेस संदीपा धर भी श्रीनगर में पैदा हुई थीं। उन्होंने 'इसी लाइफ में', 'दबंग 2' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में काम किया है।
Image Source : Instagramहिना खान भी श्रीनगर से ताल्लुक रखती हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है से पहचान हासिल करने वालीं हिना इन दिनों जोरों-शोरों सेऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपना समर्थन जाहिर कर रही हैं।
Image Source : Instagramफिल्म 'प्यार में कभी-कभी' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले संजय सूरी का जन्म श्रीनगर में हुआ था। उनके पिता की मौत एक आतंकी हमले में हुई थी, जिसके बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया।
Image Source : Instagramशहीर शेख टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और जम्मू-कश्मीर के भदरवाह से हैं। वह महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाकर खूब मशहूर हुए।
Image Source : Instagramएक्टर डायरेक्टर मानव कौल भी कश्मीर से हैं। उनका जन्म कश्मीर के बारामुला में हुआ था। उन्होंने वजीर, हैदर, बदला और तुम्हारी सुलू जैसी फिल्मों में काम किया है।
Image Source : Instagramअली गोनी भी श्रीनगर से आते हैं। वह ज्यादातर टीवी सीरियल्स में नजर आते हैं। उन्होंने 'ये है मोहब्बतें', 'दिल ही तो है' जैसे शोज में काम किया है।
Image Source : Instagramविधु विनोद चोपड़ा जाने-माने फिल्मकार हैं, उनके खानदान का कनेक्शन पेशावर से है, लेकिन उनका जन्म श्रीनगर में हुआ।
Image Source : Instagramदिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी कश्मीरी पंडित हैं। वह अक्सर कश्मीरी पंडितों की समस्याओं पर खुलकर बात करते आए हैं और पिछले दिनों 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
Image Source : Instagramउरीः द सर्जिकल स्ट्राइक में नजर आ चुके मोहित रैना कश्मीरी पंडित हैं। उन्होंने 'देवों के देव- महादेव' में भगवान शिव की भूमिका निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
Image Source : Instagramबॉलीवुड को अलविदा कह चुकीं 'दंगल' फेम जायरा वसीम भी श्रीनगर के पास डाउनटाउन से आती हैं। उन्होंने द स्काई इज पिंक, सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में काम किया है।
Image Source : Instagramपटौदी खानदान के दामाद कुणाल खेमू का जन्म भी श्रीनगर में हुआ था। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में पहचान बनाई और 2015 में शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान से शादी की थी।
Image Source : InstagramNext : पति से अलग होने के बाद आर्थिक तंगी में एक्ट्रेस, घर से भी हुई बेदखल, दुनिया के सामने उड़ेला दर्द