

आलिया भट्ट हाल ही में स्पेन गईं, जहां उन्होंने अपनी सबसे करीबी दोस्त तान्या साहा गुप्ता की शादी अटेंड की।
Image Source : Instagramआलिया ने शादी समारोह की झलकियां इंस्टाग्राम पर एक कैरोसेल पोस्ट के जरिए साझा कीं, जिसमें उनके अलग-अलग लुक्स और इवेंट्स की झलकें थीं।
Image Source : Instagramब्लैक स्ट्रैपलेस ड्रेस में आलिया ग्लैमरस दिखीं। शादी के मुख्य कार्यक्रम में आलिया ने एक मॉडर्न ब्लैक स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : Instagramप्री-वेडिंग लुक में भी आलिया स्टाइलिश दिखी। एक प्री-वेडिंग इवेंट में उन्होंने सफेद एम्बेलिश्ड ब्रालेट, मैचिंग ब्लेजर और क्रीम स्कर्ट के साथ सनग्लास और नेकलेस पहना।
Image Source : Instagramदोस्त आकांक्षा के साथ कई सेल्फी भी उन्होंने शेयर की। अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर भी शादी में मौजूद थीं और उन्होंने आलिया के साथ कई पोज दिए।
Image Source : Instagramलहंगा लुक में आलिया का ट्रेडिशनल बोहो टच देखने को मिला। एक अन्य तस्वीर में आलिया मस्टर्ड येलो ब्लाउज और कलरफुल कलीदार लहंगे में दिखीं।
Image Source : Instagramइसके साथ पर्पल बंडाना और डार्क सनग्लास भी उन्होंने कैरी किए। उनका ये लुक एक मस्ती भरा बोहो-चिक लुक था।।
Image Source : Instagramदुल्हन के साथ इमोशनल मोमेंट भी आलिया ने शेयर किएष आलिया ने तान्या के साथ एक तस्वीर साझा की और शादी को 'सबसे खूबसूरत' बताते हुए एक भावुक नोट लिखा।
Image Source : Instagramउन्होंने लिखा, 'अपनी सबसे अच्छी दोस्त को उसके जीवन के प्यार से शादी करते हुए देखने वाली लड़कियों के समूह से ज्यादा कोमल, मजबूत या चमकदार कुछ भी नहीं है।'
Image Source : Instagramफिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में अभी आलिया व्यस्त हैं। वर्कफ्रंट पर आलिया फिलहाल यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जो 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
Image Source : Instagram‘ब्रह्मास्त्र 2’ में वो वापसी करेंगी। आलिया भट्ट ‘ब्रह्मास्त्र’ के सीक्वल का भी हिस्सा हैं, जो फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।
Image Source : InstagramNext : क्या आप जानते हैं रेखा-तब्बू के असली नाम? इन्होंने भी बदली पहचान, एक ने आलिया के चलते...