

बी-टाउन में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने प्रसिद्धि या फिर किसी और वजह से अपने नाम बदले हैं। चलिए आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के नाम बताते हैं।
Image Source : Instagramरेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है। लेकिन, उन्होंने मनोरंजन जगत में एंट्री के बाद अपना नाम बदल लिया। तब से वह इसी नाम से जानी जाती हैं।
Image Source : Instagramमल्लिका शेरावत ने भी अपना नाम बदला है। अभिनेत्री का असली नाम रीमा लांबा था, जिसे बदलकर वह मल्लिका शेरावत बन गईं।
Image Source : Instagramप्रीति जिंटा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। प्रीति ने फिल्मी दुनिया में अपने शुरुआती दिनों के दौरान ही नाम बदल लिया और प्रीतम सिंह जिंटा से प्रीति जिंटा बन गईं।
Image Source : Instagramबॉलीवुड की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी का असली नाम अम्मा यंगर अय्यप्पन था, लेकिन उन्होंने अपना नाम बदल लिया और फिर श्रीदेवी के नाम से ही मशहूर हुईं।
Image Source : Instagramकैटरीना कैफ की बात करें तो अभिनेत्री का नाम कैटरीना टरकोटे था, जो उनकी मां का सरनेम है। लेकिन, इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले उन्होंने अपने पिता मोहम्मद कैफ का सरनेम इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
Image Source : Instagramशिल्पा शेट्टी ने भी काफी पहले अपना नाम बदल लिया था। उनका असली नाम अश्विनी शेट्टी है, लेकिन मॉडल बनने से पहले ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया।
Image Source : Instagramकियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी था। लेकिन, जब उन्होंने डेब्यू के लिए कदम आगे बढ़ाए, आलिया भट्ट पहले ही स्टार बन चुकी थीं। ऐसे में उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा कर लिया।
Image Source : Instagramतब्बू का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। अभिनेत्री का असली नाम तबस्सुम हाशमी खान है, लेकिन इस नाम को छोटा करके उन्होंने तब्बू कर लिया। तब से उन्हें इसी नाम से जाना जाता है।
Image Source : InstagramNext : घर का भेदी लंका ढाए! गुरमीत चौधरी के घर में चोरी, सामने आई चोर की पहचान