

आलिया भट्ट का मेट गाला लुक खूब चर्चा में हैं और अब लोग इसकी तुलना दीपिका पादुकोण के एक लुक से कर रहे हैं।
Image Source : Instagramदीपिका ने मराठी फिल्मफेयर में पिंक नेट वाली फ्लोरल साड़ी कैरी की थी, जिसमें एक लंबी ट्रेल भी थी। ठीक उसी स्टाइल की साड़ी में आलिया मेट गाला में दिखीं।
Image Source : Instagramसाड़ी के रंग में फर्क जरूर था, लेकिन स्टाइल और प्रिंट लोगों को एक जैसा ही लग रहा है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है जब आलिया ने दीपिका का स्टाइल कॉपी किया हो।
Image Source : Instagramदीपिका पादुकोण ने कांस 2019 के लिए ये लुक क्रिएट किया था। बाद में इसी लुक में एक मैग्जीन के लिए आलिया ने फोटोशूट कराया।
Image Source : Instagramव्हाइट केप पैंट सूट में भी दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट दोनों ही नजर आ चुके हैं। पूरे तरह से सेम दिखने वाले इस लुक को भी आलिया ने कॉपी किया था।
Image Source : Instagramगोल्ड बॉर्डर वाली ब्लैक साड़ी में दीपिका ने फैशन स्टेटमेंट सेट किया था, बाद में ठीक वैसी ही दिखने वाली साड़ी में आलिया नजर आईं।
Image Source : Instagramआलिया ने इससे पहले दीपिका पादुकोण की तरह ही व्हाइट पोलका डॉट ड्रेस कैरी थी। दोनों ड्रेस काफी हद तक एक जैसी ही थीं।
Image Source : Instagramआलिया और दीपिका कई और बार भी एक जैले कपड़ों में नजर आ चुके हैं। जब भी दोनों एक जैसे कपड़ों में दिखते हैं तो लोगों के बीच चर्चाएं शुरू हो जाती हैं।
Image Source : InstagramNext : 'हीरामंडी' की 'आलमजेब' की पुरानी तस्वीरें देख रह जाएंगे हक्का-बक्का