

आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने हाल ही में अपने परिवार के बारे में खुलकर बात की। इसी दौरान उन्होंने आलिया को लेकर भी कई सारी बातें कहीं।
Image Source : Instagramराहुल भट्ट का मानना है कि उनकी सगी बहन पूजा भट्ट एक्टिंग से लेकर लुक्स तक हर मामले में आलिया से बेहतर हैं और आलिया उनके सामें कुछ नहीं हैं।
Image Source : Instagramहिंदी रश से बातचीत के दौरान राहुल ने अपनी सगी बहन पूजा और सौतेली बहन आलिया के बारे में बात की और पूजा को हर मामले में आलिया से बेहतर बताया।
Image Source : Instagramउन्होंने कहा- 'मेरे हिसाब से वो मेरी सगी बहन पूजा के सामने आधी भी नहीं है। ना टैलेंट के मामले में, ना लुक्स के मामले में, ना ही सेक्सी होने के मामले में। वो मेरी बहन के सामने 'पानी कम चाय' है। हम सब भाई-बहनों में सबसे ज्यादा टैलेंटेड पूजा ही है।'
Image Source : Instagramराहुल ने आगे कहा- 'मेरे पिता की विरासत को सच्चे मायनों में पूजा ही आगे लेकर गई हैं। मैंने उनके स्टारडम को देखा है। वो उस समय पर सबसे बड़ी सेक्स सिंबल के तौर पर देखी जाती थीं।'
Image Source : Instagramइस दौरान राहुल ने आलिया संग अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। इसी के साथ उन्होंने बताया कि वह अभिनेत्री के साथ कैसा बॉन्ड शेयर करते हैं।
Image Source : Instagramराहुल ने कहा- 'आलिया अब मां बन चुकी है। वो बहुत सक्सेसफुल है। लेकिन मैं ऐसे नहीं कर सकता की फोन उठाकर बोल दूं कि तुमसे मिलने आ रहा हूं।'
Image Source : Instagram'मेरा ऐसा बॉन्ड किसी के साथ नहीं रहा है। मैं कुछ प्रोटोकॉल मेंटेन रखता हूं। वो बहुत अच्छी मां है और मेरी दूसरी सौतेली बहन शाहीन का भी पूरा ख्याल रखती है, जिसकी मैं इज्जत करता हूं।'
Image Source : Instagramइसी दौरान उन्होंने रणबीर कपूर के बारे में बात की और खुलकर अभिनेता की तारीफ की। राहुल ने इसी दौरान रणबीर को एक महान पिता बताया और कहा कि रणबीर राहा का बहुत ख्याल रखते हैं और आलिया की भी इज्जत करते हैं।
Image Source : Instagramराहुल भट्ट फिल्ममेकर महेश भट्ट और उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट के बेटे हैं। पूजा भट्ट उनकी बहन हैं और आलिया और शाहीन उनकी सौतेली बहनें हैं।
Image Source : InstagramNext : फेमस सिंगर ने एक साल पहले ही कर ली थी शादी, भाई से विवाद के बाद दिखाई झलक