फेमस सिंगर ने एक साल पहले ही कर ली थी शादी, भाई से विवाद के बीच दिखाई झलक

फेमस सिंगर ने एक साल पहले ही कर ली थी शादी, भाई से विवाद के बीच दिखाई झलक

Image Source : Instagram

अरमान मलिक ने 28 दिसंबर को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी।

Image Source : Instagram

मगर अब सिंगर का कहना है कि उनकी शादी एक साल पहले ही हो गई थी। 22 अप्रैल 2024 दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

Image Source : Instagram

उनके हालिया पोस्ट के अनुसार उनकी शादी आज से ठीक एक साल पहले ही गई थी और आज वो अपनी सालगिरह मना रहे हैं।

Image Source : Instagram

सिंगर अरमान मलिक ने एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने एक साल पहले हुई शादी की झलकियां पहली बार साझा की हैं।

Image Source : Instagram

दरअसल, एक्टर ने पहले ही रजिस्टर्ड मैरिज कर ली थी और फिर कुछ महीनों के बाद दोबारा शादी की, जिसमें उनके परिवार के लोग और करीबी शामिल हुए।

Image Source : Instagram

अरमान ने अब अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनके भाई अमाल मलिक दिल खोलकर मुस्कुराते हुए नजर आए।

Image Source : Instagram

हाल में ही दोनों भाइयों के बीच का विवाद तब सामने आया था जब अमाल मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में परिवार से रिश्ते खत्म करने की बात साझा की थी।

Image Source : Instagram

अब खूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए अरमान मलिक ने कैप्शन में लिखा, 'इस डील को सील किए हुए पूरे हुए एक साल।'

Image Source : Instagram

इस पोस्ट को देखने के बाद कई फैंस हैरत में हैं तो कई अरमान मलिक और उनकी पत्नी आशना श्रॉफ को खास दिन की बधाई दे रहे हैं।

Image Source : Instagram

Next : GHKKPM: तेजस्विनी से शादी कर नील होगा बर्बाद, ऋतुराज उठाएगा बड़ा कदम