

टीवी के बेहतरीन सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो की टीआरपी सुधारने के लिए मेकर्स नया नाटक दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं।
Image Source : Instagramतेजस्विनी और नील की सुहागरात से पहले घर में ऋतुराज बहुत बड़ा तमाशा करने वाला है। वह शराब के नशे में परिवार को अपने पहले प्यार के बारे में बता देगा।
Image Source : Instagramबीते दिन भी 'गुम है किसी के प्यार में' दिखाया गया था कि लीना तेजस्विनी को खरी-खोटी सुनाती है। वहीं ऋतुराज उस आग में घी डालने की कोशिश करता है।
Image Source : Instagramनील और तेजस्विनी की शादी की खुशी में नील के सीनियर्स पार्टी रखेंगे, लेकिन इसपर लीना बवाल करना शुरू कर देगी। वहीं तेजस्विनी अपनी मां के साथ रहने के लिए कहती है।
Image Source : Instagramनील कमरे में जाने से पहले तेजस्विनी की इजाजत लेगा, जिसपर तेजस्विनी ताना मारेगी कि तुमने मेरी जिंदगी में आने से पहले मेरी इजाजत ली थी। शादी तो तुमने बगैर पूछे कर लिया।
Image Source : Xसुहागरात से पहले नील कहेगा कि उस बात पर मुझे आज भी पछतावा होता है। इन सबके बीच नील, तेजस्विनी से उसके रिलेशनशिप के बारे में पूछेगा, लेकिन वो उसपर गुस्सा हो जाएगी और दूर रहने के लिए कहेगी।
Image Source : Instagramनील खुद के लिए एयर मैट्रेस निकालेगा और तेजस्विनी से दूर सोने की कोशिश करता है। ऐसे में तेजस्विनी फैसला करेगी कि दोनों बेड शेयर करेंगे, लेकिन उनके बीच तकिया रहेगा।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' दिखाया जाएगा कि ऋतुराज स्टेज पर कहेगा कि मैं तेजस्विनी से कुछ ऐसा मांगने वाला हूं, जिसके लिए वो न नहीं कह पाएगी। वो सबके सामने तेजस्विनी को पकड़कर खींचेगा। उसकी ये हरकत देखकर नील हैरान रह जाएगा।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि तेजस्विनी और नील एक-दूसरे से प्यार करने लगाते हैं। वहीं ऋतुराज उन्हें साथ में देख जल-भुन जाएगा।
Image Source : InstagramNext : 'तेरी इतनी हैसियत नहीं...' हिमांशी खुराना को किस पर आया गुस्सा? मांगे 10 लाख