आलिया भट्ट से दीपिका पादुकोण तक, मेट गाला में अजीबोगरीब फैशन से इन देसी हसीनाओं ने छोड़ी छाप

आलिया भट्ट से दीपिका पादुकोण तक, मेट गाला में अजीबोगरीब फैशन से इन देसी हसीनाओं ने छोड़ी छाप

Image Source : Instagram

बीते साल आलिया भट्ट सब्यासाची की फ्लोरल साड़ी में नजर आई थीं। उनके लुक को काफी पसंद किया गया था।

Image Source : Instagram

इससे पहले भी आलिया भट्ट मेट गाला में नजर आई थी। उन्होंने अपने डेब्यू के लिए पर्ल वाला गाउन कैरी किया था। इस आउटफिट को प्रबल गुरंग ने तैयार किया था।

Image Source : Instagram

दीपिका पादुकोण ने मेट गाला पर भी देसी लुक का जलवा बिखेरा। उन्होंने व्हाइट साड़ी के साथ पर्ल डिटेलिंग वाला ब्लाउज कैरी किया था।

Image Source : Instagram

पिंक गाउन में दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। उन्होंने हैवी पोनी टेल के साथ लुक कंप्लीट किया था। इस लुक को लोगों ने बार्बी डॉल लुक से कंपेयर किया।

Image Source : Instagram

प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक सबसे अतरंगी रहा। उन्होंने एक बार ब्राउन लॉन्ग ट्रेल गाउन चुना, जो काफी वायरल हुआ था।

Image Source : Instagram

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा सिल्वर लुक में नजर आईं। उनके बालों और हेयर एसेसरीज पर लोगों की नजरें टिक गई थीं। प्रियंका कई सालों से मेट गाला में नजर आ रही हैं।

Image Source : Instagram

नताशा पूनावाला भी कई मेट गाला इवेंट का हिस्स रह चुकी हैं और कभी भी अपने लुक्स से लोगों का ध्यान खींचने में नहीं चूकतीं।

Image Source : Instagram

एक बार नताशा और गोल्ड लुक में नजर आईं थीं तो दूसरी बार उन्होंने टाई-डाई वाला ब्लैक एंड व्हाइट लुक कैरी किया था, जिसकी बिनी कैप ने चार चांद लगा दिए थे।

Image Source : Instagram

ईशा अंबानी मेट गाला में कई बार नजर आ चुकी हैं। उनका ब्लैक और सिल्वर स्टोन वाला गाउन काफी छाया रहा था।

Image Source : Instagram

बीते साल ईशा अंबानी ने फ्लोरल गोल्डन गाउन कैरी किया था। इस गाउन की काफी तारीफें हुई थीं। उनका ये लुक गार्डन थीम पर था।

Image Source : Instagram

Next : अंबानी परिवार ने 'हैप्पी' को दी आखिरी विदाई, आकाश-श्लोका, अनंत-राधिका ने किया हवन, संग दिखे 2 नन्हे-मुन्ने