

अंबानी परिवार ने 30 अप्रैल को अपने चहेते पालतू डॉग हैप्पी को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया। अंबानी फैमिली हैप्पी को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानती थी।
Image Source : Instagramहैप्पी अंबानी परिवार के साथ हर खुशी के मौके पर मौजूद रहता था। आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी की शादी के मौके पर भी हैप्पी की उपस्थिति देखी गई।
Image Source : Instagramअब अंबानी परिवार की ओर से हैप्पी के लिए एक खास पूजा रखी गई, जिसमें अंबानी फैमिली के सदस्य नजर आए।
Image Source : Instagramहैप्पी के लिए अंबानी परिवार की ओर से रखी गई इस पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं, जिसमें श्लोका-आकाश, राधिका-अनंत के साथ दो नन्हें-मुन्ने भी नजर आए।
Image Source : Instagramपूजा के दौरान श्लोका-आकाश के साथ उनके दोनों बच्चे पृथ्वी और वेदा भी नजर आए। जो कुछ निराश लगे, पूजा में दोनों पीले रंग के कपड़ों में नजर आए।
Image Source : Instagramइस पूजा के दौरान अनंत अंबानी ने पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ मिलकर हैप्पी की याद में पौधा भी लगाया।
Image Source : Instagramश्लोका मेहता-आकाश अंबानी और राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी ने हैप्पी के लिए रखी गई इस खास पूजा में हिस्सा लिया और अपने प्यारे डॉग को अंतिम विदाई दी।
Image Source : Instagramबता दें, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी को जानवरों से बेहद लगाव है और हैप्पी के जाने के बाद वह काफी दुख में हैं।
Image Source : Instagramहैप्पी के निधन पर अंबानी परिवार की ओर से एक इमोशनल नोट भी साझा किया गया था, जिसमें अंबानी फैमिली ने हैप्पी के जाने पर दुख जाहिर किया।
Image Source : InstagramNext : 'क्या पहना जाए...?' मेट गाला से पहले उधेड़बुन में दिलजीत दोसांझ, अब भी फाइनल नहीं किया आउटफिट?