'हीरो से ज्यादा लंबा है...' जब हाइट के चलते एक्टर के हाथ से छिनी सुपरहिट फिल्म, झटके में हुए बाहर

'हीरो से ज्यादा लंबा है...' जब हाइट के चलते एक्टर के हाथ से छिनी सुपरहिट फिल्म, झटके में हुए बाहर

Image Source : Instagram

अली गोनी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने स्पिल्ट्सविला से अपनी जर्नी शुरू की थी और कई हिट टीवी शोज में काम किया है।

Image Source : Instagram

'ये हैं मोहब्बतें' अली गोनी के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था। इस सीरियल में उन्होंने करण पटेल के भाई का किरदार निभाया था।

Image Source : Instagram

अली गोनी टीवी इंडस्ट्री के सबसे गुड लुकिंग एक्टर्स में से हैं। इन दिनों वह 'लाफ्टर शेफ्स 2' को लेकर सुर्खियों में हैं।

Image Source : Instagram

इस बीच अली गोनी ने खुलासा किया कि कैसे उनकी हाइट के चलते एक सुपरहिट फिल्म उनके हाथ से निकल गई थी।

Image Source : Instagram

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अली गोनी ने बताया कि उन्हें फिल्मों से कई अजीब-गरीब कारणों से बाहर कर दिया गया। एक बार तो उनकी हाइट के चलते उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया।

Image Source : Instagram

अली गोनी ने बताया कि उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन उन्हें उस फिल्म से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि वह हीरो से कद में ज्यादा लंबे थे।

Image Source : Instagram

अली गोनी ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि उन्हें एक फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया था, लेकिन बाद में अचानक उन्हें बाहर कर दिया गया।

Image Source : Instagram

उन्हें इसलिए फिल्म से बाहर कर दिया गया क्योंकि वह हीरो से ज्यादा अच्छे दिखते थे और उनकी हाइट भी लीड एक्टर से ज्यादा थी।

Image Source : Instagram

अली गोनी कहते हैं कि उन्हें जब फिल्म से ये कहकर निकाल दिया गया कि वो हीरो से ज्यादा लंबे हैं तो उन्हें समझ नहीं आया कि वो इस पर कैसे रिएक्ट करें।

Image Source : Instagram

Next : 29 सालों में इतना बदल गई हैं 'राजकुमारी चंद्रकांता', आज कहां हैं गुम?