समय रैना ने डिलीट किए IGL के वीडियो निराश हुए अली गोनी, कॉमेडियन के सपोर्ट में कही ये बात

समय रैना ने डिलीट किए IGL के वीडियो निराश हुए अली गोनी, कॉमेडियन के सपोर्ट में कही ये बात

Image Source : Instagram

कॉमेडियन समय रैना कुछ समय से विवादों को लेकर चर्चा में हैं। समय ने हाल ही 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर अल्लाहबादिया को पैनलिस्ट के तौर पर बुलाया था।

Image Source : Instagram

रणवीर अल्लाहबादिया ने शो के बीच माता-पिता पर कुछ भद्दे कमेंट किये थे, जिसके बाद रणवीर अल्लाहबादिया सहित समय रैना भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

Image Source : Instagram

समय रैना का ये विवाद कोर्ट तक चला गया है। एक तरफ जहां कई सेलेब्रिटी समय को खरी-खोटी सुना रहे हैं तो कई समय के सपोर्ट में आ गए हैं। इस विवाद को लेकर अली गोनी भी समय रैना का सपोर्ट करते दिख रहे हैं।

Image Source : Instagram

अली गोनी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें अली ने लिखा- 'उन्होंने समय रैना को लेटेंट के सभी एपिसोड हटाने के लिए मजबूर किया है।' ये अच्छी बात नहीं है।

Image Source : Instagram

उन्होंने आगे लिखा- 'एक उस एपिसोड को हटा देना चाहिए था बस। उन्होंने इस शो को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है, जहां कुछ दिन पहले हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था अब हर कोई उनके खिलाफ हैं, क्या यार।'

Image Source : Instagram

अली गोनी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अली की इस पोस्ट पर फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं। कोई समय को सपोर्ट कर रहा है तो कोई उनको गलत बता रहा है।

Image Source : Instagram

समय ने भी कल अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी। समय ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'जो कुछ भी हो रहा है वो मेरे लिए संभालना बहत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से सारे इंडियाज गॉट लेटेंट के वीडियो हटा दिए हैं।'

Image Source : Instagram

उन्होंने आगे लिखा, 'मेरा केवल एक उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। मैं यह पक्का करने के लिए सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो।धन्यवाद।'

Image Source : Instagram

समय रैना एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। समय स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता कॉमिकस्तान के दूसरे सीजन के सह-विजेता थे। उनकी कॉमेडी लोगों को खूब पसंद आती है।

Image Source : Instagram

Next : नेपोटिज्म डिबेट के बीच डेब्यू से डरी स्टारकिड, बोली- 'आउटसाइडर्स को ज्यादा मौके नहीं मिलते, मगर...'