

शेखर कपूर और सुचित्रा कृष्णमूर्ती की बेटी कावेरी कपूर भी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं।
Image Source : Instagramकावेरी रोमांटिक ड्रामा 'बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी' से अपना डेब्यू कर रही हैं, जिसमें वह अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी के साथ नजर आएंगी।
Image Source : Instagramकावेरी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन काफी डरी हुई भी हैं और उनके डर की वजह है 'नेपोटिज्म डिबेट', जो आए दिन चर्चा का विषय बन जाती है।
Image Source : Instagramइंडस्ट्री में नेपोटिज्म विवाद और स्टारकिड्स की ट्रोलिंग पर हाल ही में कावेरी ने खुलकर चर्चा की और बताया कि इसका उन पर क्या प्रभाव पड़ा।
Image Source : Instagramहिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचत में कावेरी ने माना की बॉलीवुड डेब्यू को लेकर वह काफी दवाब महसूस कर रही थीं, जिसकी वजह है नेपोटिज्म डिबेट।
Image Source : Instagramकावेरी कहती हैं- 'मैं ये सोचकर नर्वस थी कि लोग मुझे पसंद करेंगे या नहीं। मैं नेपोटिज्म डिबेट और इसके दोनों पहलुओं को समझती हूं।'
Image Source : Instagram'मैं समझती हूं कि लोग फ्रस्ट्रेटेड हैं, क्योंकि आउटसाइडर्स को उतने मौके नहीं मिलते, जितने वह डिजर्व करते हैं। लेकिन, नेपोटिज्म हर जगह है। जैसे डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बनता है और लॉयर का बेटा लॉयर।'
Image Source : Instagramकावेरी आगे कहती हैं- 'दूसरी बात, जब आप इस दुनिया में कदम रखते हैं, कुछ चीजों को लेकर जुनूनी होते हैं और इसे करना चाहते हैं।'
Image Source : Instagram'एक प्रिविलेज्ड बैकग्राउंड से आने वाली शख्स के रूप में, मिलने वाले अवसरों का लाभ ना उठाना मूर्खता होगी। जो लोग स्टारकिड को हेट करते हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि क्या वे उस स्थिति में होते तो क्या वो ऐसा नहीं करते?'
Image Source : InstagramNext : परिवार संग छुट्टियों पर निकले अक्षय कुमार, ट्विंकल ने शेयर कीं फोटो