अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की शादी की यादगार तस्वीरें, जिसमें दिखीं कपल की खूबसूरत केमिस्ट्री

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की शादी की यादगार तस्वीरें, जिसमें दिखीं कपल की खूबसूरत केमिस्ट्री

Image Source : Instagram/@prayagraj_social

3 जून 1973 को बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन और जया बच्चन शादी के बंधन में बंधे थे। यह उन शादियों में से एक थीं, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। लेकिन, इस शादी में गिनती के लोग शामिल हुए थे।

Image Source : Instagram/@peopleofbollywood

फिल्मी पर्दे से लेकर असल जिंदगी तक, एक-दूसरे का साथ निभाने वाले अमिताभ बच्चन-जया आज भी अपनी खूबसूरत बॉन्ड के लिए जाने जाते हैं।

Image Source : Instagram/@peopleofbollywood

अमिताभ बच्चन और जया की लव स्टोरी इतनी प्यारी है कि लोगों को सुनाते ही लगाता है कि वो किसी फिल्म की कहानी सुन रहे हैं। दोनों ने जिंदगी की हर उथल-पुथल से लेकर कई मुश्किलों का सामना साथ में किया।

Image Source : Instagram/@theiconicarchives

1970 में जया ने पहली बार अमिताभ को पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में देखा था। हालांकि, अमिताभ को 'गुड्डी' (1971) में हीरो का रोल नहीं मिला, लेकिन 'एक नजर' (1972) ने उनके रिश्ते को खास बना दिया।

Image Source : Instagram/@theiconicarchives

जब दोनों मिले तब जया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं, जबकि अमिताभ स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन, उनके प्यार ने एक-दूसरे को हौसला दिया और कुछ समय बाद ही बिग बी भी हिंदी सिनेमा में छा गए।

Image Source : Instagram/@theiconicarchives

जया ने शादी के बाद भी 'जया भादुड़ी' नाम ही इस्तेमाल किया। ये एक ऐसा फैसला था, जिसे अमिताभ ने सपोर्ट किया था। अमिताभ बच्चन और जया 52 सालों से साथ हैं। फिल्म सेट पर दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी कर ली।

Image Source : Instagram/@theiconicarchives

डीएनए से बातचीत में जया बच्चन ने बताया थ, 'मैं गुड्डी के सेट पर उनसे मिली थी। मैं उनसे इंप्रेस थी... वो हरिवंश राय बच्चन के बेटे थे। मुझे लगा कि वो अलग हैं, जब मैंने ऐसा कहा तो लोगों ने मजाक उड़ाया था। मैंने अपनी फीलिंग जाहिर की और कहा कि वो जरुर कुछ बड़ा करेंगे।'

Image Source : Instagram/@theiconicarchives

अमिताभ ने जया के पेरेंट्स से बात की और अप्रूवल लिया, जिसके कुछ ही दिनों बाद उनकी शादी की डेट फिक्स हो गई और उन्होंने 3 जून 1973 में शादी कर ली। उसी दिन वो लंदन चले गए थे।

Image Source : Instagram/@theiconicarchives

अमिताभ और जया की शादी सीक्रेट सेरेमनी में हुई थी, जिसमें उनके फैमिली और दोस्त ही शामिल थे। अमिताभ और जया दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। उनके बेटे का नाम अभिषेक बच्चन है और बेटी का नाम श्वेता बच्चन है।

Image Source : Reddit

Next : हिंदू लड़के से शादी करने पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, दिया मुंह तोड़ जवाब