

अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में आईआईएम अहमदाबाद के कैंपस की झलकियां साझा की हैं।
Image Source : Instagramइससे साफ जाहिर हो रहा है कि नव्या नवेली नंदा आईआईएम में अपने अकेडमिक सेशन का पूरा लुत्फ उठा रही हैं।
Image Source : Instagramआईआईएम अहमदाबाद के ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में नव्या नवेली नंदा ने बीते साल खुद को एनरोल किया था।
Image Source : Instagramअब उन्होंने अपने क्लासमेट्स के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिसमें वो कैंपस में मस्ती करती नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramउन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'सबसे अच्छे लोगों के साथ सबसे अच्छा कैंपस।' अब नव्या का ये पोस्ट चर्चा में है।
Image Source : Instagramनव्या अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर हैं और फिल्मों से इतर अलग दिशा में अपना करियर बनाने में लगी हुई हैं।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों में उन्होंने कैंप्स के कॉरीडोर, कैंटीन, गार्डन, कैंटीन में मिलने वाले स्नैक्स, क्लासरूम और कई और कोनों की झलकियां साझा की हैं।
Image Source : Instagramबता दें, नव्या ने पहले ही कहा था कि एक्टिंग में उनकी रुचि नहीं है, वो फिल्मों से इतर अपने पिता के साथ बिजनेस में हाथ आजमाना चाहती हैं।
Image Source : Instagramवैसे इन तस्वीरों के देखकर यही जाहिर हो रहा है कि नव्या नवेली नंदा अपने क्लासमेट्स के साथ काफी घुलमिल गई हैं।
Image Source : InstagramNext : आमिर खान और राजकुमार हिरानी तीसरी बार मिलाया हाथ, पर्दे पर लाएंगे दादा साहब फाल्के की कहानी