

अमिताभ बच्चन अक्सर अपने दिल की बातें सोशल मीडिया पर बयां करते रहते हैं। पिछले दिनों भी बिग बी ने क्रप्टिक पोस्ट के साथ अपने परिवार में खटपट की खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी।
Image Source : Instagramअब 82 साल के महानायक ने एक बार फिर अपने दिल की बात बयां की है और बताया कि वो परेशान हैं। तो क्या है अमिताभ बच्चन की परेशानी की वजह?
Image Source : Instagramअमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अपनी परेशानी के बारे में बताया और कहा कि- 'हम लोगों के लिए बड़ समस्या हो गई है।'
Image Source : Instagramइसी के साथ बिग बी ने ये भी बताया कि उनकी परेशानी की वजह क्या है। उन्होंने बताया कि उनकी परेशानी की वजह फैशन है।
Image Source : Instagramदरअसल, शो में एक कंटेस्टेंट बिग बी की तारीफ करती है और उनके फैशन के बारे में बात करती है। वह कहती है- 'मुझे आपका फैशन पसंद है, आप पर चमकीले रंग अच्छे लगते हैं।'
Image Source : Instagramइस पर बिग बी ने कहा - 'आजकल, सेलेब्स जहां भी जाते हैं, उनकी तस्वीरें छप जाती हैं। वे बताते हैं कि कौन से जूते पहने हैं, कौन से कपड़े पहने हैं। तो, यह हमारे लिए एक समस्या हो गई है।'
Image Source : Instagramअमिताभ बच्चन आगे कहते हैं- 'अगर हमें कहीं जाना होता है तो तो पहले ये सोचना पड़ता है कि पिछली बार क्या पहना था।'
Image Source : Instagramबिग बी अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से अक्सर 'कौन बनेगा करोड़पति' के कंटेस्टेंट्स की टेंशन दूर करते और दर्शकों का मनोरंजन करते देखे जाते हैं।
Image Source : Instagramमेगास्टार हमेशा कंटेस्टेंट्स के साथ दोस्ताना बातचीत करते हैं और यही बात इस शो को और दिलचस्प बनाती है। फिलहाल, केबीसी का सीजन 16वां चल रहा है।
Image Source : InstagramNext : खुशी कपूर ने बिखेरा जलवा, कराया ऐसा फोटोशूट