

अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस को इनकी नोंकझोंक खूब पसंद आती है।
Image Source : Instagramअंकिता और विक्की इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। शो में दोनों एक-दूसरे की टांग खींचने से कभी बाज नहीं आते। इससे पहले बिग बॉस 17 में भी दोनों की नोंकझोंक काफी चर्चा में रही।
Image Source : Instagramइस बीच अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिनके सामने आने के बाद अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी के चर्चे शुरू हो गए हैं।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों में अंकिता लोखंडे फ्लोरल ड्रेस में समंदर किनारे पोज देते नजर आ रही हैं। फोटोज में उनका और विक्की का रोमांस देखने को मिल रहा है।
Image Source : Instagramइन्हीं फोटोज में अंकिता का पेट देखने के बाद यूजर्स के बीच इस बात की भी चर्चा शुरू हो गई है कि अंकिता लोखंडे मम्मी बनने वाली हैं।
Video Source : Instagramदरअसल, फोटोज में अंकिता का पेट पहले की तुलना में कुछ ज्यादा दिखाई दे रहा है और इसी वजह से अभिनेत्री के फैंस ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि वह प्रेग्नेंट हैं।
Image Source : Instagramफोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'क्या कोई गुडन्यूज है?' एक अन्य ने लिखा- 'अंकिता जी गुड न्यूज कब शेयर करेंगी?' एक ने लिखा- 'लगता है वह प्रेग्नेंट हैं।'
Image Source : Instagramफोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'क्या कोई गुडन्यूज है?' एक अन्य ने लिखा- 'अंकिता जी गुड न्यूज कब शेयर करेंगी?' एक ने लिखा- 'लगता है वह प्रेग्नेंट हैं।'
Image Source : Instagramलंबे समय से अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के फैंस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं। कई बार एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन अब तक अंकिता या विक्की की ओर से इस तरह की किसी खबर की पुष्टि नहीं की गई है।
Image Source : InstagramNext : 'कॉम्प्रोमाइज करना होगा', ये सुनते ही एक्ट्रेस को लगा झटका, बोलीं- मैं सिर्फ 19 साल की थी