'कॉम्प्रोमाइज करना होगा', ये सुनते ही एक्ट्रेस को लगा झटका, बोलीं- मैं सिर्फ 19 साल की थी

'कॉम्प्रोमाइज करना होगा', ये सुनते ही एक्ट्रेस को लगा झटका, बोलीं- मैं सिर्फ 19 साल की थी

Image Source : Instagram

बॉलीवुड में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सैयामी खेर को भी असहज पलों का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस का इंडस्ट्री में आने के बाद एक खराब अनुभव रहा है।

Image Source : Instagram

'जाट' और 'घूमर' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम करने वाली सैयामी खेर ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की, जहां उन्हें एक अजीब चीज का सामना करना पड़ा।

Image Source : Instagram

सैयामी खेर ने अब सालों बाद इस अनुभव के बारे में खुलकर बात की और कहा कि बॉलीवुड तो नहीं लेकिन तेलुगु इंडस्ट्री में उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा, जो उनके लिए भद्दा एक्सपीरिएंस रहा था।

Image Source : Instagram

सैयामी खेर ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कहा कि एक बार एक महिला ने उन्हें कॉल किया और कहा कि उन्हें कॉम्प्रोमाइज करना होगा। वो ये सुनते ही सदमे में चली गई थीं।

Image Source : Instagram

सैमामी ने कहा, 'जब मैं 19 साल की थी तो मेरे पास एक एजेंट ने तेलुगु फिल्म के लिए कॉल आया। एजेंट ने मुझे फिल्म का ऑफर दिया और कहा कि मुझे कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा।'

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस इस बात से हैरान थीं कि उन्हें एक महिला ऐसा करने के लिए कह रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी लाइफ में ये अनुभव एक बार ही हुआ जब उस ओर कोई महिला थी।

Image Source : Instagram

इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने आगे बताया, 'मेरी किस्मत अच्छी रही कि हिंदी सिनेमा में मुझे अच्छे ऑफर मिले, लेकिन मैंने उस महिला का टेस्ट लेने की पूरी कोशिश की थी।'

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस ने कहा कि अगर एक औरत ही ऐसा करने के लिए कह रही है तो ये बहुत दुखद है। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने उस महिला से पूछा कि कॉम्प्रोमाइज से उनका क्या मतलब है।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस के बार-बार सवाल करने पर उस महिला ने कहा कि तुम्हें समझना होगा कि मैं क्या कहना चाह रही हूं। इसके बाद एक्ट्रेस ने भी उनसे कहा कि क्या आपको लगता है कि इस तरह आप मुझे समझा लेंगी।

Image Source : Instagram

आगे एक्ट्रेस ने कहा कि वो कभी भी ऐसी चीजों के लिए राजी नहीं हुईं, ये उनकी लाइफ का एक मात्र बुरा अनुभव था जब किसी ने उनके आगे इस तरह की अटपटी शर्त रखी थी।

Image Source : Instagram

Next : सिंगर की अजीब-गरीब फैंटेसी, करता था 'लाश बनने' की प्रैक्टिस, बोला- 'मरे हुए आदमी का...'