अंकिता से सास ने सबके सामने की 'पोता-पोती' की डिमांड, पति विक्की ने बताया क्यों नहीं हो रहे बच्चे

अंकिता से सास ने सबके सामने की 'पोता-पोती' की डिमांड, पति विक्की ने बताया क्यों नहीं हो रहे बच्चे

Image Source : Instagram

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से हैं और ये दोनों अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं।

Image Source : Instagram

अब ये जोड़ी एक बार फिर 'लाफ्टर शेफ्स' में दिखाई देगी। शो का नया सीजन 25 जनवरी से शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे टेलीकास्ट होगा।

Image Source : Instagram

धीरे-धीरे मेकर्स ने शो के प्रोमो जारी करने भी शुरू कर दिए हैं। हाल ही में मेकर्स ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का प्रोमो शेयर किया।

Image Source : Instagram

इस दौरान अंकिता और विक्की के साथ उनकी मम्मियां भी दिखाई दीं। प्रोमो में अंकिता की सास उनसे कुछ ऐसा मांगती हैं कि हर कोई हैरान रह गया।

Video Source : Instagram

प्रोमो में अंकिता लोखंडे की सास उनसे पोते-पोती की डिमांड करती नजर आईं। वो कहती हैं- 'इनका इतना सारा प्यार भी इसी में देखा है। लेकिन, प्यार का प्रसाद अभी तक नहीं दिया, ये क्या किया?'

Image Source : Instagram

ये सुनते ही विक्की जहां हैरान रह जाते हैं, वहीं अंकिता शरमा जाती हैं। अंकिता अपनी झोली फैला कर कहती हैं- 'मैं कबसे ऐसे बैठी हूं बेबी, डाल दे।'

Image Source : Instagram

इस पर विक्की कहते हैं- 'ऐसे झोली में नहीं डाला जाता, समझाओ इसको कोई। इसीलिए नहीं हो रहे बच्चे।' ये सुनते ही हर कोई हंसने लगता है।

Image Source : Instagram

इस वीडियो को देखने के बाद अंकिता-विक्की के फैन भी कमेंट कर रहे हैं। कुछ जहां नेशनल टीवी पर ऐसी बातें ना करने की नसीहत देते दिखे तो कुछ को ये बातचीत पसंद आई।

Image Source : Instagram

दूसरी तरफ कुछ फैंस अंकिता-विक्की को देखने के बाद शो में निया, अर्जुन, अली गोनी और करण को मिस करने की बात कहते भी दिखे।

Image Source : Instagram

Next : 'पाताल लोक 2' नहीं, ये फिल्में-सीरीज भी ओटीटी पर मचा रहीं धूम, ना करें मिस