'पाताल लोक 2' नहीं, ये फिल्में-सीरीज भी ओटीटी पर मचा रहीं धूम, ना करें मिस

'पाताल लोक 2' नहीं, ये फिल्में-सीरीज भी ओटीटी पर मचा रहीं धूम, ना करें मिस

Image Source : Instagram

जयदीप अहलावत के पाताल लोक सीजन 2 से लेकर 'द रोशन्स' और 'विदुथलाई पार्ट 2' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर कई वेब शोज और फिल्में तहलका मचा रही है।

Image Source : X

आशिक अबू द्वारा निर्देशित एक्शन से भरपूर मलयालम थ्रिलर 'राइफल क्लब' से रैपर हनुमानकाइंड ने एक्टिंग में डेब्यू किया है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Image Source : Instagram

'विदुथलाई भाग 2' में साउथ एक्टर विजय सेतुपति हैं। फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 17 जनवरी, 2025 को जी5 पर रिलीज हुई।

Image Source : Instagram

हाथीराम चौधरी की सीरीज पाताल लोक का दूसरा सीजन अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो चुका है। इसके 8 एपिसोड है और हर एपिसोड लगभग 40 मिनट का है।

Image Source : X

राकेश रोशन, राजेश रोशन और ऋतिक रोशन और उनके दादा पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'द रोशन्स' 17 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Image Source : Instagram

जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका मीना की वेब सीरीज 'चिड़‍िया उड़' एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। रवि जाधव के डायरेक्‍शन में बनी इस सीरीज आबिद सुरती के मशहूर उपन्‍यास 'केज' पर आधारित है।

Image Source : Instagram

हॉलीवुड फिल्म 'हेलबॉय- द क्रुक्ड मैन' अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। 17 जनवरी को ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉयंस गेट पर स्ट्रीम हो गई है।

Image Source : Instagram

17 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सुपरहीरो वेब सीरीज 'पावर ऑफ फाइव' रिलीज हुई है।

Image Source : Instagram

अभिषेक बच्चन और निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' ओटीटी पर 17 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई है।

Image Source : Instagram

Next : GHKKPM: सवी को IAS बनाएगा रजत, एक्स वाइफ बनेगी मोहरा